Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhCrimeWoman Empower 1

C.G News मासूम से दुष्कर्म केस में पहले हुए थे लाइन अटैच; अब सस्पेंड हुए पूर्व सिरगिट्टी थाना प्रभारी

Woman Express
Last updated: June 19, 2026 3:48 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
SHARE
thana

Chhatisgarh :बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement


गिरफ्तारी वारंट की तामील और उससे संबंधित पालन प्रतिवेदन समय पर पेश नहीं किए जाने पर निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के आदेश पर की गई। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रथम व्यवहार न्यायालय कैमूर (भभुआ), बिहार के प्रकरण में धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत यदुनंदन नगर में रहने वाले अभियुक्त मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील और अदम तामीली की सूचना पुलिस मुख्यालय रायपुर के पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद तय समय सीमा के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे थाना प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना गया।


प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अभय सिंह बैस, तत्कालीन थाना प्रभारी सिरगिट्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।


दुष्कर्म के मामले में लापरवाही के लगे आरोप निरीक्षक अभय सिंह बैस की पोस्टिंग सिरगिट्टी थाने में थी। इस दौरान क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि इस मामले में जांच कर रहीं एसआइ संतोषी अग्रवाल ने गंभीर लापरवाही बरती। इस दौरान थाना प्रभारी अभय बैस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसे गंभीर चूक मानते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच अधिकारी एसआइ संतोषी अग्रवाल और तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया। अब वारंट तामील में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp
Chhattisgarh

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! पेंडिंग ई-चालान से RC, फिटनेस और परमिट पर पड़ सकता है असर, 12 सितंबर को लोक अदालत

September 7, 2026
Chhattisgarh Ration Card
Chhattisgarh

Bilaspur: ‘प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा ऊपर से तुम सांवले हो’, पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा हाई कोर्ट

August 8, 2026
qkivs218 supreme
News

Supreme Court ने बार एसोसिऐशन में एक तिहाई महिला आरक्षण लागू करने का दिया आदेश

May 3, 2024
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 23T102737.719
Chhattisgarh

एक APK फाइल खोलते ही विधायक का WhatsApp हैक! संपर्कों को भेजे ₹76,000 मांगने वाले मैसेज

September 23, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?