Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट बंद, लेकिन नई उम्मीद जगी! Fly91 के 40 नए विमान से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

Woman Express
Last updated: September 7, 2026 10:57 am
Woman Express
Share
5 Min Read
fly 91 1536x1157 1
SHARE

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. एलायंस एयर द्वारा संचालित बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता कनेक्टिंग/स्टॉपओवर हवाई सेवा (Connecting/Stopover Flight) बंद कर दी गई है. अब यह विमान सीधे कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता मार्ग पर ही संचालित होगा. वहीं क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई 91 ने अपने बेड़े का विस्तार करते हुए 40 नए एटीआर-72 विमानों का ऑर्डर दिया है. इससे बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

एलायंस एयर ने समर शेड्यूल (Summer Schedule) में बिलासपुर-कोलकाता-बिलासपुर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट को अंबिकापुर होकर चलाने का निर्णय लिया था. यह सेवा 2 अप्रैल को शुरू हुई थी और सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जा रही थी. विमान कोलकाता से बिलासपुर, फिर बिलासपुर से अंबिकापुर और वहां से वापस कोलकाता जाता था.

हालांकि अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट वाले रूट पर शुरुआत से ही यात्रियों का रुझान काफी कम रहा. उद्घाटन उड़ान में भी अंबिकापुर से कोलकाता जाने के लिए महज तीन यात्री मिले थे. कई सप्ताह तक प्रयास के बावजूद यात्रियों की संख्या में खास सुधार नहीं हुआ. इसके चलते अब अंबिकापुर स्टॉप (Stop) को हटा दिया गया है.

बिलासपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान जारी
अंबिकापुर रूट भले ही बंद हो गया हो, लेकिन बिलासपुर और कोलकाता के बीच सीधी उड़ान (Direct Flight) जारी रहेगी. यह फ्लाइट निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. अंबिकापुर स्टॉप हटने से बिलासपुर से सीधे कोलकाता जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा और दोनों शहरों के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी बनी रहेगी.

फ्लाई 91 ने दिया 40 नए एटीआर विमानों का ऑर्डर
क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई 91 (Fly91) ने 40 नए एटीआर-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है. कंपनी के बेड़े में फिलहाल छह विमान हैं और अगले पांच वर्षों में इनकी संख्या 60 से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है. नए विमानों की डिलीवरी 2027 के अंत से शुरू होकर 2032 तक चलने की संभावना है.

फ्लाई 91 ने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने में रुचि दिखाई है. कंपनी का बेस हैदराबाद में भी है. ऐसे में हैदराबाद-बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट (Hyderabad-Bilaspur Flight) शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस रूट पर पहले एलायंस एयर ने ट्रायल विमान भी चलाया था, जिसकी बुकिंग शुरू होने के बाद सीटें पूरी तरह भर गई थीं. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्य भी फ्लाई 91 के संपर्क में हैं.

हादसे की खबरों के बावजूद दिल्ली फ्लाइट हाउसफुल
हवाई यात्राओं को लेकर चल रही चर्चाओं और पूर्व में हुई दुर्घटनाओं की खबरों के बावजूद यात्रियों का हवाई सेवा पर भरोसा कायम है. रविवार को बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (Delhi Flight) पूरी तरह हाउसफुल रही. इससे संकेत मिलता है कि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली सहित अन्य प्रमुख महानगरों के लिए हवाई यात्रा की मांग मजबूत बनी हुई है.

हवाई सुविधा के लिए महाधरना जारी
बिलासपुर में हवाई सुविधाओं के पूर्ण विस्तार और नई उड़ानों की मांग को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड महाधरना लगातार जारी है. रविवार को धरना स्थल पर रवि बनर्जी, ऋषि राज गौतम, विभूति भूषण गौतम, संतोष पीपलवा, बद्री यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, परसराम कैवर्त, हर प्रसाद कैवर्त, बद्री प्रसाद, गोपी राव, मनोज तिवारी, शिरीष कश्यप, महेश दुबे टाटा, प्रतीक तिवारी, मजहर खान, अमर बजाज, शेर असलम, वकील अली और सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

जानिए क्या है फ्लाई 91
फ्लाई 91 की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी. इसका प्राथमिक बेस (Primary Base) गोवा और हैदराबाद में है. कंपनी के संस्थापक और सीईओ मनोज चाको हैं, जिन्हें विमानन क्षेत्र का लंबा अनुभव है. कंपनी ने करीब एक अरब डॉलर यानी लगभग 9,500 करोड़ रुपये की लागत से 40 नए एटीआर-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है. नए विमानों की मदद से कंपनी अपने क्षेत्रीय हवाई नेटवर्क (Regional Air Network) का विस्तार करने की तैयारी में है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 06 08T100949.261
EntertainmentChhattisgarh

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और CM साय होंगे शामिल

June 8, 2026
accident b8bbca
NewsChhattisgarh

Road Accident: छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में महिला समेत 6 लोगों की मौत, जानिए कहां-कहां बरपा तेज रफ्तार का कहर…

May 12, 2025

CG Budget session 2026-27: राज्यपाल के अभिभाषण से पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज संपन्न

February 23, 2026
Untitled design 2026 06 11T130345.598 11zon
Chhattisgarh

सिस्टम ने ली जान! मनेंद्रगढ़ में 6 घंटे तक एंबुलेंस के लिए तड़पती रही महिला, स्वास्थ्य मंत्री दिए जांच के आदेश

June 11, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?