Advertisement Carousel

9 शादियों वाली महिला ने सातवें पति पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, हाईकोर्ट ने मामले में क्या कहा?

Woman Express
3 Min Read

Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक मामले में ऐसा फैसला सुनाया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने अपने पति पर मारपीट के साथ-साथ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. खास बात यह है कि महिला 9 शादियां हुई हैं, उसने अपने सांतवे पति पर इस तरह के आरोप लगाए थे. अदालत ने शिकायत और पुलिस की चार्जशीट की जांच के बाद पाया कि आरोपों के समर्थन में जरूरी तथ्य मौजूद नहीं हैं.

पूर मामला कर्नाटक के रहने वाले राजा हुसैन का है. उनकी शादी 13 जनवरी 2022 को तबस्सुम नाम की महिला से हुई थी. कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और विवाद बढ़ने लगा. इसके बाद महिला ने पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामले से बाहर कर दिया गया.

महिला की नौ शादियों का मामला आया सामने
राजा हुसैन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आपराधिक कार्रवाई को चुनौती दी. उनका दावा था कि महिला पहले भी कई शादियां कर चुकी है. उसके अलग-अलग पतियों के साथ विवाद हुए और बाद में कानूनी मामले दर्ज कराए गए. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह की शिकायतों के जरिए पैसे हासिल करने की कोशिश की जाती रही है.

अदालत के सामने रखे गए दस्तावेजों के मुताबिक, महिला ने कुल नौ शादियां की थीं. महिला ने भी अपने पहले के विवाहों की बात स्वीकार की. लेकिन कहा कि हर बार तलाक, खुला या कानूनी तरीके से रिश्ता खत्म होने के बाद ही उसने दूसरी शादी की थी. उसने पति के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की मांग की.

अदालत ने क्या कहा?
जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की पीठ ने कहा कि किसी महिला के कई विवाह होना अपने आप में उसके चरित्र या शिकायत पर सवाल उठाने का आधार नहीं हो सकता. हर शिकायत की जांच उसमें लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर होनी चाहिए.

हालांकि, अदालत ने पाया कि इस मामले में क्रूरता, मारपीट, अपमान और धमकी जैसे आरोपों को साबित करने के लिए जरूरी घटनाओं और तथ्यों का स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया था. केवल प्रताड़ना या दहेज मांगने जैसे शब्द लिख देने से कोई आरोप आपराधिक मामला नहीं बन जाता. यही वजह है कि कोर्ट मामला खारिज कर द‍िया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *