रायपुर: दिवाली से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। इस बार राज्य सरकार ने वित्त विभाग के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 27 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें तहत संयुक्त संचालक, वित्त नियंत्रक, अपर संचालक, उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल है जिन्हें नई पदस्थापना सौंपी गई है। साथ ही कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि कुछ को प्रभार से मुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विवेक कुमार मिश्रा को दुर्ग से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं अभिषेक शर्मा को नवा रायपुर से दुर्ग स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा योगेश्वरी डेंजारे को लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में उप संचालक (वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है। अंकिता सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन, रायपुर में उप संचालक (वित्त) बनाया गया है। विनोद कुमार उपगड़े को जिला कोषालय जशपुर, विजय कुमार वर्मा को जिला पंचायत बिलासपुर, चंद्रशेखर सराफ को जिला कोषालय कोरिया और अनिल कुमार सिन्हा को सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पद्माकर सिंह परिहार को राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र, नवा रायपुर में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव
- उमेश अग्रवाल को समग्र शिक्षा से संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है।
- अखिलेश्वर सिंह तंवर को कार्यालय विकास आयुक्त, नवा रायपुर में अपर संचालक बनाया गया है।
- गिरीश कोल्हे को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।नक्शे देखें
- जेरोम एक्का को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर भेजा गया है।
- रामकिशन निराला को राज्य नीति आयोग, नवा रायपुर में संयुक्त संचालक (वित्त) बनाया गया है।
- करूणा पाण्डेय को संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
- पूषण कुमार साहू को विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर भेजा गया है।
- धीरज नशीने को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।नक्शे देखें
तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
आदेश में कैलाश कुमार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समीर मिश्रा को संचालनालय मछली पालन, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं द्वारका प्रसाद वर्मा को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से हटाया
वहीं इसके साथ ही ऋतु कौशिक को दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर के वित्तीय कार्यों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।वहीं संतोष कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर में उप संचालक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है
