Advertisement Carousel

राशन कार्ड के लिए अब बतानी होगी घर की पूरी कुंडली! जमीन, गाड़ी, AC-फ्रिज से लेकर बैंक खाते तक की जानकारी मांगी जाएगी

Woman Express
2 Min Read

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राज्य में राशन कार्ड बनाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. विभाग ने फर्जी राशन कार्डों पर लगाने और अपात्र हितग्राहियों के पहचान के लिए डिजिटल और स्मार्ट पीडीएस 2.0 व्यवस्था लागू कर दी है.

आवेदन प्रक्रिया में क्यों बदलाव किया गया ?
अपात्र हितग्राहियों की पहचान करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है जिसके तहत अब बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए 40 बिंदुओं में पूरी जानकारी देनी होगी.नए फॉर्म में परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी से लेकर बैंक खाते, संपत्ति और घर में मौजूद सुविधाओं तक का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य होगा.

अब पूरे परिवार की एक साथ फोटो
पहले राशन कार्ड पर केवल घर की मुखिया महिला की फोटो लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नए आदेश के बाद कार्ड पर परिवार के जितने भी सदस्य हैं, उन सभी की एक साथ वाली संयुक्त तस्वीर लगानी होगी. इसके पीछे मकसद है कि कोई फर्जी तरीके से किसी का नाम न जुड़वा सके. साथ ही अब ये भी बताना होगा कि आपके घर में कूलर, फ्रिज, टीवी, एसी और गैस सिलेंडर जैसी चीजें हैं या नहीं. आपकी कितनी जमीन है, आपके पास कौन सी गाड़ी है, इन सबका भी हिसाब लिया जाएगा.

83 लाख कार्डधारी होंगे प्रभावित
राज्य में इस वक्त 83.31 लाख से ज्यादा राशन कार्ड मौजूद हैं। राशन कार्ड में सुधार, नाम जोड़ना और नाम काटने का काम पूरे साल चलता है. ऐसे में यह नया नियम सिर्फ नए लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पुराने कार्डधारियों के लिए भी परेशानी वाला हो सकता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *