Advertisement Carousel

माखनलाल यूनिवर्सिटी की छात्रा से शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, पहले से शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार

Woman Express
2 Min Read

Accused Arrested On Marriage Pretext: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर स्टूडेंट के साथ रेप किया. आरोपी की पहचान आनंददीप सिंह भामरा के तौर पर हुई. पुलिस ने भामरा को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पहले दोस्ती फिर प्रेम संबंध
पूरा मामला रातीबड़ पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोपी के घर अक्सर आना-जाना होता था. इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. मोबाइल नंबर शेयर हो गया और इसके बाद फोन पर ही बातचीत शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि इस आरोपी ने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में उलझा लिया. इसके साथ ही उसने शादी का झांसा दिया.

पहले भी किया छात्रा का शारीरिक शोषण
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक अगस्त 2026 में स्टूडेंट के साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ. इसके बाद आरोपी छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी नजरअंदाज कर देता था. बीते कुछ दिनों आरोपी ने स्टूडेंट से बातचीत भी करना बंद कर दिया था.

बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने से आरोपी भामरा छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था. इससे परेशान होकर पीड़िता ने बुधवार (25 नवंबर) को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी पहले से शादीशुदा है. उसने छात्रा को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी को जल्द तलाक देकर उससे शादी कर लेगा. बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में बने क्वार्टर्स में वारदात को अंजाम दिया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *