Advertisement Carousel

लाखों खर्च कर बनाई दर्शक दीर्घा की हालत खराब, पखांजूर स्टेडियम में तीन महीने में उखड़ने लगी व्यवस्था

Woman Express
2 Min Read

पखांजूर। नगर पंचायत के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हाल ही में कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए करीब तीन महीने पहले स्टेडियम में शेड बनाकर कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन इतनी कम अवधि में ही कई कुर्सियां टूटने लगी हैं। इससे निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और काम की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

लाखों खर्च के बाद भी तीन महीने में बिगड़ी व्यवस्था
स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सुविधा विकसित करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। उम्मीद थी कि इससे खिलाड़ियों और खेल देखने पहुंचने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद कुर्सियों की हालत खराब होने लगी। मौके पर दिखाई दे रही टूट-फूट ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि जब काम हाल ही में पूरा हुआ था, तो इतनी जल्दी कुर्सियां खराब कैसे होने लगीं? क्या निर्माण के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया था और क्या संबंधित अधिकारियों ने काम का सही तरीके से निरीक्षण किया था?

ठेकेदार का बिल रोका गया
मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार का बिल फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि, अब यह देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन टूट-फूट के कारणों की जांच कराता है या नहीं। यदि निर्माण में लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है, यह भी अहम होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *