बलौदाबाजार। जिले के नेहरू चौक इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक कारोबारी के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना में करंट की चपेट में आने से पिता- पुत्र की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गयी।
कारोबारी दंपती की गई जान
मृतकों की पहचान कारोबारी राजकुमार गुप्ता (47 वर्ष) और उनका बेटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान परिवार के सदस्य करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद सभी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पिता- पुत्र की मौत की जानकारी सामने आई। वहीं, उनकी पत्नि वर्षा गुप्ता गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है।
रेस्क्यू में जुटी पुलिस और नगर पालिका की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। शुरुआती जानकारी में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और करंट फैलने की बात सामने आई है। घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
