Advertisement Carousel

MP Employees Salary Hike: मध्य प्रदेश में 5% महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद, किसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?

Woman Express
3 Min Read

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है. बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. केंद्र के बाद अब सबकी निगाहें एमपी सरकार पर टिकी हुई हैं. संभावना है कि एमपी में 5 प्रतिशत डीए बढ़ाया जा सकता है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. प्रदेश में अभी फिलहाल 58% डीए और डीआर मिल रही है.

दरअसल, केंद्र सरकार ने बुधवार को 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. जिसे कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गई है. यह 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा. यानी अक्तूबर महीने की आने वाली सैलरी में जुलाई से अक्तूबर तक 4 महीने का डीए एकसाथ जुड़कर आएगा.

5 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर सकती है. अगर महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया गया तो प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को हर महीने करीब 7,500 रुपए का फायदा हो सकता है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद सबकी सैलरी एक समान नहीं बढ़ेगी. वह आपके मंथली बेसिक सैलरी पर डिपेंड करता है. मान लीजिए कि अगर आपकी बेसिक सैलरी 20,000 रुपए महीना है, तो महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद 1,000 रुपए प्रति महीने सैलरी बढ़कर आएगी. अगर बेसिक सैलरी 30,000 रुपए महीना है, तो 15,00 रुपए बढ़कर आएगी. यानी कि आपकी सैलरी के हिसाब से बढ़ा हुआ पैसा खाते में आएगा.

सीएम मोहन यादव लेंगे फैसला
मध्य प्रदेश कर्मचारी संगठन काफी समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं कि DA बढ़ाया जाए. संगठनों का कहना है कि केंद्र और राज्य के डीए में अंतर बढ़ने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. इस बढ़ोतरी से सरकार पर करीब 1,202 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है. हालांकि, अभी डीए बढ़ाने को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम मोहन यादव इस पर फैसला ले सकते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *