Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhPolitics

रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, दो दिवसीय दौरे में BJP संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें

Woman Express
Last updated: October 25, 2026 4:32 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
smriti1
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार, 25 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

‘मन की बात’ से शुरुआत, संगठन की समीक्षा पर फोकस

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में शामिल हुईं। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ। दौरे के दौरान प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

smriti 1

बिना बुलावे पार्टी कार्यालय नहीं आने की हिदायत

स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बैठकों में केवल आमंत्रित पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही शामिल हों। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन का काम करने का संदेश भी दिया गया।

36 हारी सीटों की समीक्षा, मिशन 2028 पर नजर

दौरे के दौरान भाजपा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी 36 सीटों की स्थिति की समीक्षा करेगी। इन क्षेत्रों में हार के कारणों, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और स्थानीय फीडबैक पर चर्चा प्रस्तावित है। साथ ही मंत्रियों के कामकाज, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन की समीक्षा भी बैठकों का हिस्सा रहेगी।

पार्टी की योजना आगामी विधानसभा चुनाव 2028 से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की है। हालांकि, इस दौरे के आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल या किसी नेता की जिम्मेदारी बदलने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

26 अक्टूबर को मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठकें

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दौरे के दूसरे दिन राज्य के भाजपा विधायकों, सांसदों और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठकें होंगी। निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों के साथ भी चर्चा प्रस्तावित है। इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर मंथन किया जाएगा।

TAGGED:# BJP organization#chhatisgarh#Kiran Singh Deo#Smriti Irani
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

image 51 2
Chhattisgarh

गणेश विसर्जन में DJ का शोर पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो गाड़ियों समेत साउंड सिस्टम किया जब्त

September 24, 2026
adani
Chhattisgarh

अदाणी फाउंडेशन के द्वारा शुरू किया नशा उन्मूलन अभियान, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई अहम भागीदारी …

July 9, 2024
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 28T130310.053
ChhattisgarhCrime

दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत से मचा बवाल! मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 3.47.05 PM
Chhattisgarh

पटवारी की ‘फर्जीवाड़ा फैक्ट्री’ पर पुलिस का शिकंजा! जमीन के दस्तावेजों से जुड़े लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

September 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?