Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

‘जरूरत पड़ी तो लठ पूजन होगा’, BJP विधायक का विवादित अंदाज, बीज गोदाम में अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप

Woman Express
Last updated: October 22, 2026 2:05 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Mahoba Seed Black Marketing
SHARE

BJP MLA Slaps Official: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने सरकारी बीज की कालाबाजारी को रंगे हाथों पकड़ा तो गोदाम प्रभारी को ही कूट दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल की हवा खिलाई जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो इनका लठ पूजन किया जाएगा.

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, विधायक बृजभूषण राजपूत को शिकायत मिली थी कि उनके क्षेत्र में सरकारी योजनाओं में सेंधमारी कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. जिसके बाद विधायक एक्टिव हो गए और आधी रात खुद ही जांच पड़ताल करने पहुंच गए. जब बृजभूषण राजपूत चरखारी के राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचे तो देखा कि किसानों के लिए आए चने के बीज की करीब 100 बोरियां पिकअप में लादकर ले जाया जा रहा है. यह बीज किसानों को निशुल्क दिया जाना था.

महोबा में भाजपा विधायक का 'थप्पड़-कांड'

महोबा – चरखारी में सरकारी चना बीज की 100 बोरियों की कालाबाजारी पकड़ने पर भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव को थप्पड़ मारा, पिकअप जब्त, केस दर्ज। pic.twitter.com/vzOGUs8npA

— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) October 22, 2026

गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़
बृजभूषण राजपूत ने जब देखा कि किसानों के लिए आया लाखों रुपए का चना गोदाम प्रभारी कहीं और भेज रहा है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी सोनू यादव को पकड़ लिया और सीधे थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं, अधिकारियों को अखिलेश यादव से मिला हुआ बताया.

3 लोगों के खिलाफ FIR
इस दौरान विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई भी हो. अगर किसानों के हक पर डाका डालने की कोशिश की तो किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो जेल की हवा खिलाई जाएगी और उनका लठ पूजन किया जाएगा. विधायक ने इस घटना की जानकारी जिला कृषि अधिकारियों को दी और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद उन्होंने गोदाम प्रभारी सोनू यादव समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चने से लदे पिकअप को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

tiger
National

1 जुलाई से 3 महीने के लिए बंद होंगे एमपी के 10 नेशनल पार्क, टाइगर-चीता का नहीं कर पाएंगे दीदार, जानें क्या है वजह

June 18, 2026
Jharkhand PDS
National

झारखंड में राशन व्यवस्था होगी और मजबूत! 25 हजार से ज्यादा PDS दुकानों के लिए ₹172.73 करोड़ जारी

October 4, 2026
webp 40
National

Bhopal: मूंग खरीदी नीति के खिलाफ डटे किसान, सरकार से बातचीत बेनतीजा, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

July 29, 2026
Abhijit Dipke Protest Warning
National

CJP Protest: ‘सड़कों से लोकतंत्र वापस लाएंगे’ अभिजीत दीपके का ऐलान, ध्रुव राठी और प्रकाश राज भी आंदोलन में होंगे शामिल

October 8, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?