Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Chhattisgarh News: JD स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आए 42 वर्षीय ठेकेदार ने तोड़ा दम

Woman Express
Last updated: October 20, 2026 3:06 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
plant haadsa
SHARE

दुर्ग : जिले में जेडी स्टील प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में 17 अक्टूबर की देर रात टिंडिस मशीन का नोजल नीचे आने से 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा ठेकेदार के ऊपर गिर गया. हादसे में 42 वर्षीय ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत ही गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात जेडी स्टील प्लांट में काम चल रहा था. इसी दौरान टिंडिस मशीन का नोजल नीचे आ गया और अधिक गर्म पिघला हुआ लोहा ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव के ऊपर गिर गया. पिघले लोहे की चपेट में आने से वह आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गए. प्लांट में हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद संतोष कुमार श्रीवास्तव को तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने की कारण इलाज के दौरान उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई. संतोष की उम्र 42 वर्ष थी.

बिहार के रहने वाले थे मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के श्यामपुर गांव के निवासी थे. घटना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है. 18 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम पूरी होने के बाद परिजन उनका शव अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए.

हादसे का वीडियो आया सामने
स्टील प्लांट में हुए इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने घटना की गंभीरता को उजागर किया है. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. जांच के बाद ही हादसे के मुख्य कारण के बारे में पता चल सकेगा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

EV charging station
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में EV सफर होगा और आसान, हर 25 किलोमीटर पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन; 100 KM पर हाई-स्पीड चार्जिंग

October 3, 2026
CG 3
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बेटे ने रचा इतिहास! पहली बार छत्तीसगढ़ी भाषा में छपी श्रीमद्भागवत गीता

July 24, 2026
Untitled design 2026 07 29T110248.278 11zon
Chhattisgarh

Ambikapur: जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा? निजी स्कूलों पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, DEO से की कड़ी कार्रवाई की मांग

July 29, 2026
webp 1
Chhattisgarh

अंबिकापुर में कैट सरगुजा का मंथन, व्यापारियों की समस्याओं से लेकर संगठन विस्तार तक बनी रणनीति

September 7, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?