Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

धान बेचने की तैयारी कर लें किसान! छत्तीसगढ़ में खरीदी की संभावित तारीख आई सामने, मंत्री दयालदास बघेल ने दिए निर्देश

Woman Express
Last updated: October 17, 2026 1:06 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 2026 10 17T103259.588
SHARE

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है. राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी शुरू हो सकती है, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की है. मंत्री ने किसानों को पंजीयन और टोकन से लेकर धान बेचने तक कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केंद्रो पर बारदान, इलेक्ट्रानिक तौल, बिजली और पेयजल की सभी व्‍यवस्‍थाओं को करना अनिवार्य है. मंत्री बघेल ने कस्‍टम मिल‍िंग में देरी पर नाराजगी भी जताई है. उन्‍होंने धान उठाव और मिल‍िंग में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही राशन दुकानों में खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण और वितरण की नियमित निगरानी के करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्‍य
सरकार ने इस साल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है. इस व्‍यवस्‍था में सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को अपनी फसल बेचने का ज्यादा मौका देने की कोशिश की है. राज्य में हर दिन धान खरीदी के कुल धान में से 70 फीसदी हिस्‍सा छोटे और सीमांत किसानों के लिए रखा जाएगा. वहीं बाकी का बचा 30 प्रतिशत धान बड़े किसानों से खरीदा जाएगा. इस फैसले से छोटे किसानों को धान बेचने में आसानी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस समर्थन मूल्‍य पर बिकेगी फसल
साल 2026 के लिए केंद्र सरकार ने सामान्‍य धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल रखा है. वहीं ग्रेड एक के धान के लिए 2,461 रुपये प्रति क्वि‍ंटल तया किया है. किसानों को फसल बेचने के लिए पहले टोकन लेना बेहद जरुरी है. इसके लिए तय की गई तारीख से करीब 7 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा. सरकारी नियम के अनुसार, छोटे किसानों को अधिकतम 2 टिकट और बड़े किसानों को 3 ट‍िकट दिए जाएंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में फिलहाल 2,739 खरीदी केंद्र मौजूद है, यदि अधिक जरुरत पड़ी तो और नए केंद्र स्‍थाप‍ित किए जाएंगे.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ : बस्तर की अमर प्रेमगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ अब राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र पर, मोर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल…

August 5, 2026

CG News : Jagannath Rath Yatra 2026,पुरी की तरह रायपुर में भगवान जगन्नाथ की निकलेगी रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ रस्म

July 14, 2026
cyber fraud
Chhattisgarh

Raipur: इंस्टाग्राम वाले डॉक्टर ने दोस्ती की आड़ में की लाखों की ठगी, विदेश से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया वितरण…

June 4, 2025
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?