Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

BAMS छात्रों का बड़ा आंदोलन! स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर कॉलेज में तालाबंदी, डिग्री छोड़ने तक की चेतावनी

Woman Express
Last updated: October 15, 2026 5:20 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Gwalior Ayurvedic Medical College Protest
SHARE

ग्वालियर। Gwalior BAMS Student Protes: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर BAMS छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के छात्रों ने कॉलेज और अस्पताल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में उन्हें दूसरे राज्यों और MBBS इंटर्न की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने सामूहिक रूप से डिग्री छोड़ने तक की चेतावनी दी है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, ग्वालियर के शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में BAMS इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र हड़ताल पर हैं। छात्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में BAMS इंटर्न को हर महीने महज 9,383 रुपये स्टाइपेंड दिया जा रहा है,जबकि दूसरे राज्यों में यह राशि कहीं ज्यादा है।छात्रों ने तुलना करते हुए बताया कि तेलंगाना में करीब 29,792 रुपये, बिहार में 27 हजार, दिल्ली में 23,500 और राजस्थान में 22 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

वहीं, मध्यप्रदेश में MBBS इंटर्न को मिलने वाले 21,500 रुपये के मुकाबले भी BAMS छात्रों का स्टाइपेंड काफी कम है।छात्र अपनी मांग के समर्थन में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग यानी NCISM के राजपत्र विनियम 15-B का हवाला दे रहे हैं। छात्रों के मुताबिक, इस विनियम में इंटर्नशिप के दौरान प्रशिक्षुओं को संबंधित सरकार के तहत दूसरी चिकित्सा प्रणालियों के बराबर स्टाइपेंड देने और चिकित्सा पद्धतियों के बीच विसंगति नहीं रखने का प्रावधान है।

छात्रों का आरोप है कि कम स्टाइपेंड देकर आयुष विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस विचार नहीं किया गया। छात्रों ने साफ किया है कि मुख्य गेट पर तालाबंदी के बाद भी यदि उन्हें स्टाइपेंड बढ़ाने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता तो आंदोलन और तेज किया जा सकता है। यहां तक कि छात्रों ने सामूहिक रूप से अपनी डिग्री छोड़ने की चेतावनी भी दी है। अब देखना होगा कि छात्रों की मांग पर शासन और कॉलेज प्रबंधन क्या कदम उठाते हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

mpesb
MADHYA PRADESH

MP Government Jobs: नौकरी का बड़ा मौका! Group-3 भर्ती के आवेदन फिर खुले, बढ़ेंगे Sub Engineer के पद

October 2, 2026
image 2026 09 17T131229.304
MADHYA PRADESH

पेपर हाथ में आते ही मचा बवाल! LLB 4th Semester के छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, कुलपति आवास के बाहर जमाया डेरा

September 17, 2026
Barwani Raid
NewsMADHYA PRADESH

सेंधवा में ED का बड़ा एक्शन! तायल परिवार के घर और कारोबार पर छापेमारी, पुराने लोन घोटाले की फिर खुली फाइल?

September 9, 2026
BHOPAL news 1 1 1
MADHYA PRADESH

भोपाल में दर्दनाक हादसा! बिजली के पोल में उतरा करंट, छूते ही BJP नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत

September 28, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?