Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

बांग्लादेश के छात्र आंदोलन का जिक्र कर चर्चा में आईं नेहा बोरा, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Woman Express
Last updated: October 15, 2026 12:58 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
neha bora and rahul
SHARE

Neha Bora Bangladesh Statement: देशभर में पिछले 1 महीने से लगातार चुनाव आयोग और खास तौर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. देश की राजधानी दिल्‍ली में भी इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है. जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA – आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल हुई थी. वे राहुल और प्रियंका के साथ-साथ ही चल रही थीं. यही वजह है कि देशभर में उनकी चर्चा भी हो रही है. हालांकि अब एक बयान को लेकर वह घिरती नजर आ रही हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

नेहा बोरा ने बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर 14 अक्टूबर को यह मैसेज दिया था. इसमें उन्होंने बांग्लादेश के जुलाई विद्रोह से सीख लेने की बात कही. इसी बयान के बाद वह बीजेपी हमलावर हो गई. जिसके बाद न स‍िर्फ नेहा बोरा पर निशाना साधा बल्कि राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया है.

पहले जान लीजिए नेहा ने कहा क्या है?
नेहा बोरा ने अपने मैसेज में बांग्लादेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके आंदोलन ने क्रांति का रास्ता दिखाया है. उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ चल रही लड़ाई का जिक्र किया. जिसमें कहा कि भारत के युवा भी इसी तरह के संघर्ष का सामना कर रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेश के छात्रों के प्रति एकजुटता जताई और उनके आंदोलनों से प्रेरणा लेने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में युवा धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, जबकि भारत में छात्र मोदी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं. बांग्लादेश का सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट उस छात्र आंदोलन से जुड़ा रहा है, जिसके दौरान जुलाई 2024 में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. इन घटनाओं के बाद शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी.

BJP ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल
नेहा बोरा के बयान पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने नेहा बोरा को राहुल गांधी की ‘पोस्टर गर्ल’ बताते हुए आरोप लगाया कि उनका बयान कांग्रेस की राजनीति को उजागर करता है.

BJP का कहना है कि इस तरह के बयान से राहुल गांधी के विरोध की प्रकृति पर सवाल उठते हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद के केंद्र में नेहा बोरा का वह संदेश है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन को भारत के युवाओं के संघर्ष से जोड़ते हुए उससे प्रेरणा लेने की बात कही है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PM Modi event Mumbai fake PMO ID detained 1788866039
National

PM Modi Event: NMACC में खुद को PMO अधिकारी बताकर पहुंचा युवक, बॉडीगार्ड के पास मिली गन; 2 हिरासत में

September 8, 2026
COVID death
National

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब

July 10, 2026
Ranchi student protest 2
National

रांची में विधानसभा घेराव पड़ा भारी! 500 अज्ञात छात्रों पर FIR, वीडियो की हो रही जांच

August 13, 2026
Untitled design 24 converted from jpg 1
National

TMC पर बागी गुट का कब्जा! ममता बनर्जी को चेयरमैन पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड

June 23, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?