Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESHCrime

बैतूल में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा! पूरी रात चलता रहा ‘इंसाफ’, सुबह पुलिस के हवाले

Woman Express
Last updated: October 8, 2026 2:49 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
betul News 1
SHARE

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक चोर ट्रैक्टर की बैटरी चुराने के लिए घर में घुसा लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर गया. चोर जैसे ही बैटरी निकालने के लिए ट्रैक्टर के पास पहुंचा घरवालों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की. इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सारणी थाना क्षेत्र के सलैया गांव की घटना
दरअसल घटना बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के सलैया गांव की है. जानकारी के मुताबिक, अमित मालवीय, निवासी सोभापुर मैग्जीन कॉलोनी एक घर में ट्रैक्टर की बैटरी निकालने के लिए घुसा. वह बैटरी की चोरी करने ही वाला था कि घरवालों की नजर उस पर पड़ गई. फिर क्या था, मौके पर मौजूद लोगों ने चोर को पकड़कर एक पिलर से बांध दिया और उसकी जमकर कुटाई कर दी.

पूरी रात खंभे से बांधकर रखा
लोगों ने अमित मालवीय को पूरी रात उसी खंभे से बांधा रखा और सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. हालांकि युवक वास्तव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने ही आया था या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक अकेले ही वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था. इसके अलावा बैटरी चोरी का प्रयास किसी पूर्व योजना का हिस्सा था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

crime 1
ChhattisgarhCrime

दो बाइक, चार युवक और सुनसान जंगल… कांकेर में युवती के अपहरण का आरोप, पुलिस ने 4 संदिग्धों को पकड़ा

September 17, 2026
sarpanch hatyakand
ChhattisgarhCrime

सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड में पुलिस का एक्शन तेज, शिक्षक समेत 2 नए आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026
umrakaid saza
ChhattisgarhCrime

शादी के लिए कहा तो प्रेमिका की हत्या! कार में वारदात के बाद गला रेतकर मौत के घाट उतारा, अब आरोपी को उम्रकैद

September 12, 2026
webp 25
MADHYA PRADESH

‘गांव-गांव शराब बिक रही है…’ दमोह कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा दावा, पुलिस संरक्षण के आरोप से गरमाई सियासत

September 10, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?