Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
ChhattisgarhCrime

डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा! स्कूटी से टकराई कार, देखते ही देखते दोनों वाहनों में लगी आग

Woman Express
Last updated: October 3, 2026 1:08 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
carrr 1
SHARE

राजनांदगांव. डोंगरगढ़-मुरमुंदा रोड पर आज तड़के कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार और स्कूटी धू-धूकर जलने लगी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद वाहनों में आग भड़क उठी. आग की लपटों ने कुछ ही देर में कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. स्कूटी भी आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. आग बुझने के बाद मौके पर जले हुए वाहनों के अवशेष दिखाई दिए. आग लगने की वास्तविक वजह टक्कर के बाद हुई स्पार्किंग थी या कोई अन्य कारण, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा.

मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी बताए जा रहे हैं. परिवार राजनांदगांव की ओर से डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था. दर्शन के बाद परिवार के गोंदिया लौटने की जानकारी सामने आई है. हालांकि कार में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जली हुई कार से एमएच 35 केआर 5879 नंबर मिला है. नंबर महाराष्ट्र का है. पुलिस वाहन के पंजीयन और उसमें सवार लोगों की जानकारी जुटा रही है.

स्कूटी सवार की जानकारी जुटा रही पुलिस
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल स्कूटी को लेकर बना हुआ है. स्कूटी बुरी तरह जल गई है और उसके मालिक अथवा हादसे के समय उसे चला रहे व्यक्ति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस स्कूटी के पंजीयन नंबर और अन्य माध्यमों से उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cjp 1
Chhattisgarh

नीशू आजाद के पिता पर हमले का मामला गरमाया, CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; FIR और कार्रवाई की मांग

September 4, 2026

छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी दिलाने का प्रस्ताव, CM साय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

July 18, 2024
cm sai 3 V jpg 1280x720 4g
Chhattisgarh

CG NEWS: ‘शबरी के बेर’ लेकर आज अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल करेगा ‘भांचा राम’ के दर्शन, करी लड्डू समेत कई उपहार करेंगे भेंट

July 13, 2024
sai
Chhattisgarh

राशन नहीं मिला तो CM साय ने लिया एक्शन! जांच में शिकायत सही निकली, राशन दुकान का लाइसेंस सस्पेंड

September 12, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?