Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

त्योहारी सीजन से पहले LPG ने बढ़ाई टेंशन! कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े, रायपुर में ₹3044 हुआ रेट

Woman Express
Last updated: October 1, 2026 1:11 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
LPG Cylinder
SHARE

LPG Price Hike: नवरात्रि, दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं. इससे पहले महंगाई का झटका लगा है. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2810 रुपये हो गई है, जो पहले 2747.50 रुपये थी. अलग-अलग शहरों में 60 से लेकर 71.50 रुपये तक कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे केवल व्यापारी और दुकानदार ही प्रभावित नहीं होंगे बल्कि आम लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा. ढ़ाबा, रेस्टॉरेंट, होटल आदि जगहों पर खाने-पीने की सामग्री की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

आपके शहर में नए दाम
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2764 रुपये हो गई है. 63.50 रुपये का इजाफा हुआ है. कोलकाता में 70 रुपये की बढ़ोतरी के बाद रेट 2954 रुपये पहुंच गया है. बेंगलुरु में प्राइज 2898 रुपये हो गया है, यहां कीमतों में 67 रुपये की वृद्धि हुई है. भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2815 रुपये हो गए हैं यानी 62.50 रुपये की वृद्धि हुई है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 68.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3044 रुपये पहुंच गई है.

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. LPG के 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत पहले की तरह बनी रहेगी. फिलहाल 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है.

आखिर दाम कैसे तय होते हैं?
LPG की कीमत इंटरनेशनल मार्केट और विदेशी मुद्रा दर पर निर्भर करता है. ऑइल कंपनियां पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर कीमतों में बदलाव करती हैं. डोमेस्टिक एलपीजी के दाम बाजार के हिसाब से तय नहीं होते हैं. आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार कीमतों को स्थिर रखने का फैसला कर सकती है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

highcourt 13
Chhattisgarh

पदोन्नति में ST कर्मचारी को बाहर रखना पड़ा भारी! हाईकोर्ट ने 90 दिन में दोबारा विचार के दिए आदेश

September 22, 2026
aambedkar ilaaj
Chhattisgarh

दिल की तीनों प्रमुख नसों में 90% तक ब्लॉकेज का खतरा, शुगर 500 पार… रायपुर के डॉक्टरों ने की जटिल CABG सर्जरी

September 1, 2026
Chhattisgarh 2026 02 23T075706.893 11zon
Chhattisgarh

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन, तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

July 13, 2026
Madhya 4
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

June 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?