Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

भाई के सैलून में काम, हफ्ते में 6 दिन डांस प्रैक्टिस… रायपुर के रितेश पाल ने जीता ‘India’s Best Dancer 5’ का खिताब

Woman Express
Last updated: September 28, 2026 11:48 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 28T111024.126
SHARE

IBD 5 Winner: रायपुर: किसी के सपने पूरे होते हैं यह सुनकर अच्छा लगता है. पर जब कोई अपने उस संघर्ष से निलकलर आता है जिससे किसी को ज्यादा उम्मीद नहीं थी, उसके सक्सेस की कहानी सुनकर बहुत अच्छा लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रितेश पाल के साथ. रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है. रितेश ने डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
उन्होंने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर यह जीत हासिल की है. शो के फिनाले में कई हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद रितेश को विजेता घोषित किया गया, जिसके साथ उन्हें चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिली है. जीत के बाद कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये हमारी विक्ट्री है. 17 हफ्तों का सफर, मिला प्यार और सपोर्ट अविश्वसनीय है. सारे उतार-चढ़ाव सार्थक हो गए. रितेश पाल हमेशा मेरा रॉकस्टार रहेगा.

cg में जश्न का माहौल
वहीं रितेश की इस जीत पर पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है. रितेश की यह जीत आसान नहीं थी, वह रायपुर के एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं. डांसर बनने का उनका सपना संघर्षों से भरा रहा. शुरुआती दिनों में परिवार का साथ भी नहीं मिला. घरवालों का कहना था कि डांस छोड़कर कुछ और काम करो. ऐसे में रितेश अपने भाई के सैलून में काम करने लगे.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि घरवाले कहते थे डांस छोड़ दो और भाई के साथ सैलून में मदद करो. लेकिन उन्होंने डांस नहीं छोड़ा. वह हफ्ते में 6 दिन डांस की प्रैक्टिस करते और रविवार को भाई के सैलून में काम करते, जिससे उन्हें जेब खर्च मिल जाता था.

मां के लिए घर बनवाएंगे
रितेश इससे पहले डांस प्लस 6 में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं. अब इंडियाज बेस्ट डांसर जीतने के बाद पूरा देश उनका मुरीद हो गया है. जीत के बाद रितेश ने कहा कि इस शो से मिली राशि से वह सबसे पहले अपनी मां के लिए एक घर बनाएंगे, जिसका नाम वह हरि दर्शन रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पहली इच्छा है कि मैं अपनी मां के लिए कुछ करूं. जब भी मैं मां के लिए कुछ करता हूं तो लगता है अपने लिए कर रहा हूं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 2026 09 01T122244.625 1024x576 1
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन! एक दिन में 46 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 344 पहुंची

September 10, 2026
1
Chhattisgarh

ईडी की पूछताछ शुरू होते ही करोड़ो की ज़मीन की अफ़रा-तफरी जोरों पर,पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बजरंगी पहलवान की दास्तान…

February 17, 2026

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में नशे में पहुंचा सचिव, महिला सरपंच ने कहा , पंचायत मे रोज शराब पीकर आता है, सीईओ ने किया निलंबित

May 23, 2025
son nadi
Chhattisgarh

नदी की रेत उगलती है सोना! छत्तीसगढ़ का वो गांव जहां छलनी लेकर खजाना ढूंढने निकलते हैं लोग

August 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?