Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Baloda Bazar Updated News : 20 जून तक लागू रहेगी धारा 144, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप…..

Woman Express
Last updated: June 18, 2024 4:39 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
gufa 2
SHARE
gufa 1

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में प्रशासन ने धारा 144 की तारीख बढ़ा दी है | जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है ,इस धारा को 17 जून तक लागू किया गया था | लेकिन, अब यह 20 जून तक रहेगी, इस बीच बीजेपी की 5 सदस्यीय टीम ने अमरगुफा का दौरा भी किया | यह टीम सर्किट हाउस में अल्पविराम के बाद कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय भी जाएगी | बलौदा बाजार की हिंसा को लेकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि कांग्रेस समाज को भड़का रही है, लोगों को भड़काने के लिए कांग्रेस ने वहां बाकायदा 15000 लोगों के खाने की भी व्यवस्था की थी | उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव सतनामी है?

Advertisement Carousel
× Advertisement

इधर, बीजेपी के जांच दल पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी ही जांच पर भरोसा नहीं है. बीजेपी अनुसूचित जाति के खिलाफ है ,अगर वह अनुसूचित जाति के साथ है तो राज्यपाल के पास विचाराधीन आरक्षण संशोधन विधेयक पास कराए , गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 10 जून को हिंसा हुई थी | उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस को आग लगा दी थी | यह मामला इतना बढ़ गया था कि सरकार ने घटना के तीन बाद बलौदा बाजार के कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित तक कर दिया था | इस मामले में सरकार ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का भी गठन किया है | यह आयोग 6 बिंदुओं पर हिंसा की जांच करेगा | आयोग तीन महीने के अंदर रिपोर्ट शासन को भेजेगा | इस आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायधीश सीबी वाजपेई करेंगे |

आइये जानते है क्या हुआ था उस दिन

बता दें, 15-16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्व गिरौधपुरी धाम में घुस गए थे , उन्होंने सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी , मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे, इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा भी कर दी थी | जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग 10 जून को कलेक्ट्रेट के पास इकट्ठे हुए और जमकर हंगामा किया ,यहां उनका प्रदर्शन हिंसक हो गया | इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया , इस घटना में वहां मौजूद 20-30 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे |

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

poster 5.jpg 1536x1152 1
Chhattisgarh

मटका फोड़ की तैयारी बनी जानलेवा! हाईटेंशन तार से झुलसा 13 साल का छात्र, स्कूल की सुरक्षा पर सवाल

September 4, 2026
Untitled design 2026 07 29T100114.956 11zon
Chhattisgarh

CG News: शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर जताया विरोध, व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की चेतावनी

July 29, 2026
crime 6 2
Chhattisgarh

CG Crime: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

April 12, 2025
webp 12 1 1
Chhattisgarh

‘हम सपने देख रहे हैं, सिस्‍टम सो रहा…’, NEP पर गाइडलाइन नहीं, राजनांदगांव में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- साल बर्बाद हो जाएगा

July 28, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?