Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

‘छू दिया तो इस्तीफा दूंगा’… जमुई घटना के बाद सम्राट चौधरी का पुराना बयान फिर चर्चा में

Woman Express
Last updated: September 22, 2026 2:19 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
samrat choudhary
SHARE

Bihar Jamui Kand: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है. पूरा मामला 19 सितंबर का है, जब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. मामले में POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

अब इस पूरे मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो चली है. घटना को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके कुछ महीने पुराने बयान का वीड‍ियो शेयर कर याद दिलाता है.

एक कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा था कि अगर रात में कोई महिला या लड़की बाहर निकले और किसी ने उसे छू दिया तो वह अगली सुबह इस्तीफा दे देंगे. उनका यह बयान उस समय का है जब वह उपमुख्यमंत्री थे. अब जमुई की घटना के बाद कांग्रेस और आरजेडी नेता इसी बयान को आधार बनाकर उनसे जवाब मांग रहे हैं.

रोहिणी आचार्य और प्रशांत किशोर ने मांगा इस्तीफा
आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री ने खुद ऐसी स्थिति में इस्तीफा देने की बात कही थी, तो अब वह अपने बयान पर कायम क्यों नहीं हैं. कांग्रेस नेताओं ने भी जमुई की घटना को लेकर राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था के सवाल उठाए हैं. प्रशांत किशोर ने भी पुराने बयान की द‍िलाते हुए कहा कि सीएम को अपनी बात पर कायम रहना चाह‍िए.

राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा है. पुलिस के मुताबिक वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों इस मामले को लेकर बिहार में सियासी पारा किस तरह का रहने वाला है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Agra Crime 1
National

‘रूबी बहुत सीधी-साधी थी…’, आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली महिला को लेकर बोले पड़ोसी, पतियों में डर का माहौल

July 6, 2026
Misa Bharti
National

Lalu Yadav की बेटी मीसा भारती ने PM मोदी को बताया बूढ़ा, कहा- 75 साल का हो गया और…

May 3, 2024
Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog 1789119671
National

बंगाल में Non-Veg पर सियासी घमासान के बीच सुवेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, BJP ने कहा- विवाद खत्म करो

September 11, 2026
IG1
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक का खुलासा: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, 36 घंटे में 6 गिरफ्तार

August 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?