Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

तारा कोल ब्लॉक पर आर-पार की बहस का चैलेंज! भूपेश बघेल बोले- CM साय सामने आएं, कौन सही-कौन गलत हो जाएगा साफ

Woman Express
Last updated: September 17, 2026 2:20 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Untitled design 2026 04 28T215706.722 converted from jpg 1
SHARE

CG News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अंबिकापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तारा कोल ब्लॉक के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वे आमने-सामने बैठकर तारा कोल माइंस की स्वीकृति और नीलामी को लेकर बहस कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बहस के दौरान यह स्पष्ट हो जाएगा कि तारा कोल ब्लॉक को लेकर किस सरकार ने क्या निर्णय लिया और किस स्तर पर स्वीकृति दी गई.

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा से हुई थी बहस
भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उनकी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच प्रेस क्लब में खुली बहस हुई थी, उसी तरह अब तारा कोल माइंस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बहस करने के लिए वे तैयार हैं. पीएम आवास योजना को लेकर बघेल और विजय शर्मा के बीच हाल ही में रायपुर प्रेस क्लब में लंबी बहस हुई थी.

भूपेश बघेल ने दिया चैलेंज
पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री साय को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि प्रेस क्लब में आकर कोल माइंस के मुद्दे पर बहस करें. बघेल के मुताबिक इस बहस से तारा कोल ब्लॉक की स्वीकृति और नीलामी को लेकर सामने आ रहे अलग-अलग दावों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. दरअसल, तारा कोल ब्लॉक को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है.

भूपेश बघेल का दावा है कि उनकी सरकार ने हसदेव-अरण्य क्षेत्र में नई कोयला खदानों के आवंटन और नीलामी का विरोध किया था. 15 सितंबर को उन्होंने साय सरकार से तारा कोल ब्लॉक की नीलामी रद्द कराने के लिए केंद्र से आग्रह करने की मांग भी की थी. अब बघेल की ओर से मुख्यमंत्री साय को सीधे बहस की चुनौती दिए जाने के बाद तारा कोल ब्लॉक का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Dog
Chhattisgarh

Kanker: सावधान! यहाँ कुत्ते के काटने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, ग्रामीणों का अनोखा फैसला

July 22, 2026
Surguja 1
Chhattisgarh

आयुष्मान योजना की जांच बनी विवाद की वजह! निजी अस्पतालों ने खोला मोर्चा, नोडल अधिकारी को हटाने की मांग

July 23, 2026
cm sai 01
NewsChhattisgarh

CG NEWS : मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ खेत में थामा हल, बगिया में किसान बने विष्णुदेव साय; बोले- खेती मेरे लिए जीवन का संस्कार

August 17, 2026
CHHATISGARH
Chhattisgarh

BREAKING : घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में हुई बीस पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि…

June 1, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?