Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

भोपाल में ओवैसी की सभा से पहले बड़ा सियासी सवाल! तौकीर निजामी बोले- ‘मुस्लिम विधायकों के सामने कौन लड़ेगा?’

Woman Express
Last updated: September 14, 2026 3:18 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
owaisi
SHARE

भोपाल। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। ओवैसी की सभा से ठीक पहले प्रसिद्ध मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने तीखा हमला बोलते हुए गंभीर सवाल पूछे हैं। तौकीर निजामी ने आरोप लगाया है कि ओवैसी की राजनीति की वजह से देश में मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व लगातार कम हो रहा है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

‘ओवैसी मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ा रहे हैं या घटा रहे हैं?’
मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने ओवैसी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे मुस्लिम जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं या घटाना चाहते हैं? साल 2014 के बाद से देश में तेजी से मुस्लिम समाज की कयादत यानि नेतृत्व घटती चली जा रही है।

‘आरिफ मसूद और आतिफ अकील के खिलाफ प्रत्याशी उतारेंगे या नहीं?’
तौकीर निजामी ने भोपाल के मौजूदा सियासी समीकरण का हवाला देते हुए ओवैसी को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भोपाल से दो मुस्लिम विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचते हैं। ऐसे में ओवैसी कल भोपाल में मंच से यह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करके जाएं की वे इन दोनों मुस्लिम विधायकों के सामने अपना प्रत्याशी उतारेंगे या नहीं। गौरतलब है कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल भोपाल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जिसे लेकर शहर का सियासी पारा चढ़ गया है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Congress MLA Abhay Mishra
MADHYA PRADESH

मंत्रालय के बाहर कांग्रेस विधायक का धरना पड़ा भारी! अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

September 9, 2026
WhatsApp Image 2026 09 10 at 1.50.37 PM
MADHYA PRADESH

छतरपुर में सनसनीखेज हत्या! घर के अंदर 55 वर्षीय महिला पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026
webp 18
MADHYA PRADESH

MP Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों का हल्लाबोल, बातचीत बेनतीजा; 13 मेडिकल कॉलेजों पर असर का खतरा

September 9, 2026
webp 18 1
MADHYA PRADESH

लाठीचार्ज-वाटर कैनन पर सरकार सख्त! इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन की प्रशासनिक जांच, गृह सचिव शिल्पा गुप्ता करेंगी पड़ताल

September 10, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?