Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

राशन नहीं मिला तो CM साय ने लिया एक्शन! जांच में शिकायत सही निकली, राशन दुकान का लाइसेंस सस्पेंड

Woman Express
Last updated: September 12, 2026 2:03 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
sai
SHARE

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त रूख अपनाया है. सीएम साय ने कहा है कि हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले. वहीं सीएम ने विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में राशन वितरण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

आमानारा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर सीएम साय ने संज्ञान लिया. सीएम ने रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली और प्रभावित पात्र परिवारों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

शिकायत के बाद राशन दुकान का लाइसेंस सस्‍पेंड
शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित राशन दुकान का लाइसेंस सस्‍पेंड कर दिया गया. वहीं पहाड़ी कोरवा और अन्य हितग्राहियों के लिए चिड़ोडी की राशन दुकान से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. सीएम विष्‍णु देव साय ने ई-पॉस मशीन की एंट्री और वास्तविक वितरण का मिलान करने के निर्देश दिए हैं.

इसके अलावा सीएम साय ने राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों और दूरस्थ क्षेत्रों में अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ राशन वितरण की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

अधिकारियों को सीएम साय ने दिए स्‍पष्ट निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि आमानारा में राशन वितरण को लेकर सामने आई शिकायत जैसी स्थिति की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन को पात्र परिवारों तक राशन की समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और जवाबदेही दोनों जरूरी हैं. पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार का लाभ बिना किसी परेशानी और पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे. इसके लिए मैदानी स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यवस्था की नियमित समीक्षा और निगरानी की जानी चाहिए.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

gufa 2
Chhattisgarh

Baloda Bazar Updated News : 20 जून तक लागू रहेगी धारा 144, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप…..

June 18, 2024
cm
NewsChhattisgarhHealth

अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, छत्तीसगढ़ में मोबाइल मेडिकल यूनिट से दूरदराज इलाकों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

August 18, 2026
rape
ChhattisgarhCrime

रायपुर में बेटी से रेप के दोषी पिता को उम्रभर जेल, कोर्ट बोला- ‘ऐसे अपराध में उदारता की कोई गुंजाइश नहीं

September 9, 2026
webp 2026 09 01T122244.625 1024x576 1
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन! एक दिन में 46 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 344 पहुंची

September 10, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?