Advertisement Carousel

‘लद्दाख देश को बुला रहा है…’ सोनम वांगचुक ने किया ‘लेह चलो आंदोलन’ का ऐलान, अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ भी समर्थन में

Woman Express
2 Min Read

Leh Chalo Andolan: सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी ने इस पदयात्रा को अपना समर्थन दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने समर्थन देते हुए कहा लद्दाख के साथ खड़े हों.

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘लद्दाख देश को बुला रहा है. लद्दाख के समर्थन और हमारे शहीदों की याद में ‘लेह चलो आंदोलन’. लद्दाख हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है, अब लद्दाख को बचाने की बारी देश की है.’

सरकार से नहीं बनी ठोस सहमति
दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि हम यहां पर किसी प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि एक वार्ता के लिए आए हैं. हम यहां पर गृह मंत्रालय के साथ मीटिंग के लिए आए हैं. संस्कृति, प्रकृति और जमीन के संरक्षण के लिए चल रही लड़ाई पर बातचीत के लिए आए हैं. उन्होंने आगे कहा, लद्दाख के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच बैठक तो हुई, लेकिन उसमें कोई ठोस सहमति सामने नहीं आई. करीब 4 महीने बाद हुई बैठक में भी प्रस्तावित लोकतांत्रिक ढांचे को लेकर सरकार की ओर से कोई लिखित ड्राफ्ट नहीं दिया गया है.

19 सितंबर से पदयात्रा
हमने सरकार से एक आश्वासन की उम्मीद की थी, लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई. आप हमारी मदद के लिए आगे आएं. क्योंकि हम लद्दाख में 19 सितंबर से 24 सितंबर तक बड़ा पैदल मार्च करने वाले हैं. अगर हमें यह आश्वासन 1 हफ्ते में आ जाता है, तो हम इसे एक यादगार पदयात्रा मनाएंगे, उन शहीदों के लिए जिन्होंने लद्दाख के लिए अपनी जानें दें. इस दौरान उन्होंने लद्दाख के इंसाफ की मांग की. लद्दाख की रक्षा में देश की जरूरत है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *