Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

‘गांव-गांव शराब बिक रही है…’ दमोह कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा दावा, पुलिस संरक्षण के आरोप से गरमाई सियासत

Woman Express
Last updated: September 10, 2026 1:38 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 25
SHARE

MP News: सागर में शराब कांड के बीच दमोह कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. दमोह में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष मानक पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि शराब हम और आप नहीं बेच रहे हैं. पुलिस के संरक्षण में तीन-तीन जगह अवैध शराब गांव-गांव में बिक रही है. उन्‍होंने आगे कहा कि दूध किसी घर में नहीं मिलेगा, लेकिन शराब मिलेगी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष के इस बयान के बाद दमोह की सियासत गरमा गई है. इस आरोप के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या जिले में अवैध शराब का नेटवर्क पुलिस के संरक्षण में चल रहा है? फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है. वहीं, सागर शराब कांड में 19 लोगों की मौत के बाद से कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है.

सीएम मोहन यादव ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की कार्रवाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही सागर संभाग के कमिश्नर और आईजी को बदल दिया गया है. दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि इरशाद वली सागर के नए आईजी होंगे.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

सागर शराब कांड में 16 आरोपी गिरफ्तार
सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 19 लाेगों की मौत हो गई. रविवार 6 सितंबर को हुई इस घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर पीड़ितों को सागर जिला अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ततरवारा गांव का सरपंच चंद्रभान राजपूत भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है. वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया है.

प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है. आबकारी विभाग से लेकर पुलिस महकमे तक कई अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया गया है या उनके तबादले किए गए हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Congress MLA Abhay Mishra
MADHYA PRADESH

मंत्रालय के बाहर कांग्रेस विधायक का धरना पड़ा भारी! अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

September 9, 2026
Balaghat Tiger Attack
MADHYA PRADESH

Balaghat Tiger Attack: बाघों के खौफ में बालाघाट के गांव! 6 महीने में 6 मौतें, 2 घायल; विधायक मधु भगत ने CM मोहन यादव से मांगी सुरक्षा

September 1, 2026
webp 18
MADHYA PRADESH

MP Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों का हल्लाबोल, बातचीत बेनतीजा; 13 मेडिकल कॉलेजों पर असर का खतरा

September 9, 2026
railway recruitment 2026 atvm facilitator bhopal 1788605819
NewsMADHYA PRADESH

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 76 ATVM फैसिलिटेटर पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

September 5, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?