Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

मायावती का बड़ा फैसला! आकाश आनंद BSP से बाहर, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास; UP चुनाव से पहले हलचल तेज

Woman Express
Last updated: September 10, 2026 12:58 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Akash Anand With Mayawati
SHARE

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रहे अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के सामने ऐसा चुनौतीपूर्ण ऑफर रख दिया था, जिसकी वजह से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ ने इस्तीफा दे दिया. अशोक सिद्धार्थ के इस्तीफे के बाद मायावती ने अब अपने भतीजे आकाश आनंद को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

बसपा के अंदर काफी समय से अंदरूनी खींचतान शुरू है, जो किसी से छिपी नहीं है. मायावती ने अपनी पार्टी में भतीजे आकाश आनंद को कोई जिम्मेदारी नहीं दी है. उनकी जगह पर छोटे भाई ईशान आनंद को पार्टी में एंट्री कराई गई है. मायावती ने आकाश आनंद को जिम्मेदारी देने के पीछे एक शर्त भी रखी. इन्हीं शर्तों के बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है. इसके बावजूद भी मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया.

अशोक सिद्धार्थ ने क्या कहा?
अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर लिखा, परम आदरणीय बहन जी सादर चरण स्पर्श. मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़ कर है. आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं. आपके मार्गदर्शन में, मैं बीते पैंतीस वर्षों से बीएसपी और मान्यवर साहेब कांशीराम जी और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहा हूं. आपने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे अपने पूरे सामर्थ्य के साथ निभाने की कोशिश की है. आप मेरी राजनैतिक गुरू हैं, मेरी बड़ी बहन हैं, आपने मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को क्या कुछ नहीं दिया, आपकी वजह से ही मैं विधान परिषद और राज्य सभा तक का सदस्य रहा हूं. आपने मुझे इस लायक समझा कि आपने मुझ जैसे मामूली से कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य बनाया. ये आपका ऋण है, जो मैं इस जीवन में चुका भी नहीं सकता.

उन्होंने आगे लिखा, मैंने कभी भी पार्टी के हित के खिलाफ कोई काम नहीं किया और आपके खिलाफ कुछ भी करने का तो मैं सपने में भी सोच नहीं सकता हूं. मेरा और मेरे परिवार का ये पूरा जीवन आपका ऋणी है. आदरणीय बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत और आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द हैं.

आपके लिए जान भी देनी पड़े तो फक्र की बात
अशोक सिद्धार्थ ने कहा, आकाश आनंद मेरे दामाद से पहले आपके भतीजे हैं, और आदरणीय आनंद भाई साहब के बेटे हैं. उनके अंदर आपका खून बहता है, उन्होंने जीवन के दो दशक आपकी छत्र छाया और देख-रेख में बिताए हैं, मेरे जैसा मामूली सा कार्यकर्ता भला उनको क्या ही गुमराह कर पाएगा. उनका अच्छा-बुरा आप किसी और से ज्यादा बेहतर समझती हैं, उनको वापस जिम्मेदारी देना या ना देना ये आपका फैसला है. मेरे लिए सन्यास तो बहुत छोटी चीज है आपके लिए अगर मुझे कभी अपनी जान भी देनी पड़े तो वो भी मेरे लिए फक्र की बात होगी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Parents Assault Over Land
National

Pune Viral Video: सड़क पर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई, जमीन बेचने को लेकर बेटों पर गंभीर आरोप

September 3, 2026
delhi news
National

Delhi Sleeper Bus Gangrape: स्लीपर बस गैंगरेप केस में पुलिस को मिले अहम फॉरेंसिक सबूत, अब DNA रिपोर्ट से खुलेगा राज

September 2, 2026
Mallikarjun Kharge Purification Controversy
National

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ पर फिर गरमाई सियासत! नड्डा को चिट्ठी लिख बोले- 24 दिन बाद भी FIR नहीं

September 3, 2026
Maharashtra TET paper leak mastermind arrested From Bihar 1784957310
National

TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लेकिन कब होगी परीक्षा? उम्मीदवारों को तारीख का इंतजार

July 25, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?