Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

IGKV Paper Leak के बाद बदली पूरी परीक्षा व्यवस्था! आज से दोबारा एग्जाम, प्रश्नपत्र भेजने का तरीका भी बदला

Woman Express
Last updated: September 7, 2026 2:00 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 20 1
SHARE

CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सामने आए पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. रद्द की गई तीन विषयों की परीक्षाएं सोमवार, 7 सितंबर यानी आज से फिर शुरू होंगी. इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी संबंधित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

प्रश्नपत्र भेजने का तरीका बदला
अब निजी कॉलेजों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के पैकेट भेजने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. नई प्रणाली के तहत परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले संबंधित कॉलेज के अधिकृत ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजा जाएगा. यह ई-मेल पासवर्ड से सुरक्षित रहेगा और उसका पासवर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध कराया जाएगा.

कमेटी की निगरानी में खुलेगा पेपर
प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की मौजूदगी में होगी. ई-मेल खोलने से लेकर प्रश्नपत्र प्राप्त करने और उसे परीक्षा के लिए तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराना अनिवार्य किया गया है. रिकॉर्डिंग की एक प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.

तीन विषयों के पेपर हुए थे लीक
दरअसल, पिछले महीने दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज से परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. एंटोमोलाजी विषय का पेपर परीक्षा से पहले बाहर आने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी. इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलाजी और प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र भी परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले वाट्सएप पर प्रसारित हो गए थे.

एंडोस्कोपी कैमरे से निकाला गया था पेपर
जांच में सामने आया था कि प्रश्नपत्र के लिफाफे में छेद कर एंडोस्कोपी कैमरे की मदद से उसकी तस्वीर हासिल की गई थी. मामले में निजी कॉलेज के प्रोफेसर सहित कुछ विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पेपर लीक की घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और गोपनीय प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे. शुरुआती कार्रवाई के तहत विश्वविद्यालय ने दो महिला आब्जर्वर को निलंबित करने के साथ स्नातक स्तर के परीक्षा प्रभारी को पद से हटा दिया था. हालांकि, परीक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं. अब नई सुरक्षा व्यवस्था के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने की कोशिश कर रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

period
Chhattisgarh

Chhattisgarh : पीरियड्स के दौरान छात्राओं को मिलेगी छुट्‌टी, इस यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला

July 25, 2024
sun il namdev
Chhattisgarh

मीडिया सिटी में सत्ता परिवर्तन: प्रेम पाठक की छुट्टी, सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, जांच के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

June 21, 2026
AngnawadiCentre
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित सामग्री की होगी गुणवत्ता जांच, 15 दिन में मांगी गई रिपोर्ट…

May 19, 2025
dubble murder
Chhattisgarh

Lormi Double Murder: जमीन के 50 डिसमिल के लिए खूनी खेल, सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट

September 2, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?