Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Monsoon Update: अगले 2 दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, जमकर होगी बारिश, छत्तीसगढ़ और एमपी में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Woman Express
Last updated: June 3, 2024 3:51 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
BARISH 01
SHARE

Monsoon: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इन राज्यों में झमाझम बारिश होगी। IMD ने कहा कि मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितयां अनुकूल है। इसके बाद इन राज्यों में जमकर बारिश होगी।

Advertisement Carousel
× Advertisement
monsoon

IMD ने कहा कि असम और मेघालय में 02-04 जून, 2024 के दौरान भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 3 से 6 जून के दौरान भारी वर्षा की संभावना जताई है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 31 मई गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले ही दस्तक दी थी। इससे केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर के कई राज्य भूस्खलन की आपदा से जूझ रहे हैं। यह पांचवी बार है, जब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र में दस्तक दी है। इससे पहले चार मौकों-2017, 1997, 1995 और 1991 में, ऐसा हुआ था।

BARISH

वहीं मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति अगले तीन दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि 3 जून 2024 सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड के कुछ हिस्सों में 06 जून, 2024 गुरुवार को उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Encroachment removed from forest land 1789555359
Chhattisgarh

टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर! नोटिस के बाद भी नहीं हटे कब्जे, टीम पहुंची तो भागे अतिक्रमणकारी

September 16, 2026
hc1
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

शादी हुई तो क्या बेटी का हक खत्म? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नौकरी को लेकर दिया साफ संदेश

September 7, 2026
Untitled design 2026 08 03T082851.245
Chhattisgarh

CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

August 3, 2026
cg high court 1
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू, जानिए किस बेंच में होगी कौन-कौन से मामलों की सुनवाई

September 8, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?