Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

बाहर से चमकदार, अंदर से जर्जर! 22 करोड़ के PM आवास में दरार-सीपेज ने गरीबों का सपना तोड़ा

Woman Express
Last updated: September 5, 2026 12:59 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Ambikapur News 5
SHARE

Ambikapur: शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना और मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत गरीबों के लिए फ्लैट का निर्माण किया गया. लेकिन फ्लैट आबंटित करने के बाद ही गरीबों के सपने चकनाचूर होने लगे हैं, क्योंकि ठेकेदार ने इतना घटिया निर्माण किया है कि मकान में दरार आने लगे हैं. सीपेज की समस्या से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं. यह वजह है कि कई लोग मकान आवंटित होने के बाद अब वहां रहने से इनकार कर रहे हैं, जबकि लोगों ने ₹4.25 लाख में नगर निगम से फ्लेट खरीदी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

शहरी प्रधानमंत्री योजना के तहत फ्लैट्स निर्माण
अंबिकापुर में आज से 10 साल पहले शहरी प्रधानमंत्री योजना के तहत बनने वाले फ्लैट्स निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था और वादा था कि गरीबो के लिए बेहतर क्वालिटी के मकान बनवाए जाएंगे. लोगों को पूरी सुविधा दी जाएगी लेकिन बीच में ठेकेदार ने बजट के अभाव में काम रोक दिया और अब 2 सालों से लगातार काम चल रहा है. 1200 मकान में से 493 फ्लैट का निर्माण किया जा चुका है क्योंकि इतने ही फ्लैट निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये जारी किये गए.

बाहर से चमकते घर लेकिन अंदर हालात खराब
शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने ये मकान बाहर से तो खूब चमक रहे हैं लेकिन जैसे ही मकान के भीतर की हालात बेहद खराब है. फ्लैट्स जर्जर हो चुका हैं और दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. इतना ही नहीं बरसात का पानी छत से रिकर नीचे आ रहा है. विस्तार न्यूज़ की टीम जब करोडो के बने इस प्रोजेक्ट का हाल जानने के लिए पहुंची तब हकीकत का खुलासा हुआ.

इन घरों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि इतना घटिया निर्माण किया गया होगा. हालांकि लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को पूरी राशि दे दी है अब ऐसे में उनके द्वारा ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों को समस्याओं को ठीक करने के लिए कहा जा रहा है.

दीवारों में पड़ी भ्रष्टाचार की दरार
लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ फ्लैट ख़रीदे, इसके बाद लोगों ने यहां गृह प्रवेश किया. लेकिन कुछ दिन बाद भ्रष्टाचार की दरार देख उनकी नींद उड़ गई. अब कई लोग तो आबंटित फ्लैट को वापस करना चाहते हैं, क्योंकि ये फ्लैट निर्माण और सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रहें हैं.

दूसरी तरफ अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत का कहना है कि जो निर्माण कार्य अधूरे हैं या ठेकेदार ने पूरा नहीं किया है उसे पूरा कराया जाएगा, इसके अलावा बिजली पानी सहित दूसरी मूलभूत सुविधा भी फ्लैट में उपलब्ध कराई जाएगी.

सवाल इस बात का है कि आखिर करोड़ों के प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग किस तरीके से की जा रही थी या फिर यहां बच्चों की तरह सिर्फ घर-घर खेला जा रहा था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

DMF मामले में ED का बड़ा एक्शन, राजनांदगांव में नाहटा-भंसाली समूह के ठिकानों पर रेड

August 13, 2026
highcourt 13
Chhattisgarh

CG High Court: ‘पति पत्नी की कमाई पर सवाल पूछ सकता है…’, भरण-पोषण केस में हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

September 2, 2026

छत्तीसगढ़ : बस्तर की अमर प्रेमगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ अब राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र पर, मोर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल…

August 5, 2026
Untitled design 2026 06 21T090022.695 11zon
Chhattisgarh

NEET Re-Exam: रायपुर रेलवे स्टेशन पर नीट परीक्षार्थियों के लिए खास इंतजाम, टीवी स्क्रीन पर दिखाए जा रहे एग्जाम सेंटर के रूट

June 21, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?