Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

‘बैंक से बोल रहा हूं… YONO App डाउनलोड कीजिए’—89 साल के बुजुर्ग से ऐसे उड़ाए 3.16 लाख

Woman Express
Last updated: September 5, 2026 12:48 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
cyber fraud
SHARE

Bilaspur: साइबर ठगों ने एक बार फिर बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया है. सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के रिटायर्ड शिक्षक से योनो एप डाउनलोड कराने और बैंक जानकारी हासिल करने के नाम पर 3 लाख 16 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

ठगों ने बिछाया जाल
जबड़ापारा निवासी पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक नत्थूराव करनेवार (89) के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से संबंधित बताकर उन्हें मोबाइल में योनो एप डाउनलोड करने की बात कही. बुजुर्ग कॉलर की बातों में आ गए और उसके बताए अनुसार एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया करते हुए अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा कर दी.

बैंक का मैसेज देख हैरान रह गया पीड़ित
जानकारी मिलते ही शातिर ठगों ने इंडियन बैंक शाखा ईदगाह चौक के खाते से तत्काल 3,16,919 रुपए पार कर दिए. खाते से बड़ी रकम कटने का मैसेज देखकर बुजुर्ग के होश उड़ गए. उन्होंने फौरन बैंक पहुंचकर अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित की लिखित शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने बीएनएस 318 के तहत अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

July 5, 2026
1
Chhattisgarh

ईडी की पूछताछ शुरू होते ही करोड़ो की ज़मीन की अफ़रा-तफरी जोरों पर,पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बजरंगी पहलवान की दास्तान…

February 17, 2026
cm 2
NewsChhattisgarhHealth

राखी के रंग में रंगा CM हाउस: बहनों ने सीएम साय की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका स्नेह मेरी ताकत

August 29, 2026
mahila 1
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

महिलाओं के नाम बढ़ी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, साय सरकार की पहल का दिखा असर…

August 22, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?