Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

मटका फोड़ की तैयारी बनी जानलेवा! हाईटेंशन तार से झुलसा 13 साल का छात्र, स्कूल की सुरक्षा पर सवाल

Woman Express
Last updated: September 4, 2026 2:45 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
poster 5.jpg 1536x1152 1
SHARE

तखतपुर.माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, बरेला में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान कक्षा सातवीं का 13 वर्षीय छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिरने से उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. छात्र को तत्काल बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement Carousel
× Popup Image

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्यक्रम की तैयारी क्यों कराई गई और मटकी बांधने जैसे जोखिमपूर्ण कार्य में छात्र को क्यों लगाया गया ? साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. परिजनों में आक्रोश हादसे की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे. घटना को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है. उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती है. वहीं घटना के बाद बरेला और आसपास के क्षेत्र के अभिभावकों में भी नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों और छात्र संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गयाः टीआई
जरहागांव थाना प्रभारी शोभा यादव के मुताबिक घटनास्थल पर तहसीलदार और बीईओ पहुंचे थे. स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छात्र का इलाज कराया जा रहाः प्राचार्य
वहीं स्कूल की प्राचार्य सारिका कश्यप के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान रस्सी बांधते समय छात्र तार की चपेट में आ गया. छात्र का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 08 05 at 2.29.46 PM
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल, प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम

August 5, 2026
RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
raakhi hariyali
Chhattisgarh

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश : रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां

July 20, 2026
RENU
NewsChhattisgarh

CG : छत्तीसगढ़ का गौरव ,थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

May 28, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?