Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

अखिलेश से मिले CJP के आशुतोष रांका, डेढ़ घंटे की बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

Woman Express
Last updated: September 4, 2026 11:31 am
Woman Express
Share
3 Min Read
akhilesh ashutosh
SHARE

Akhilesh CJP Ashutosh Meeting: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात हुई. यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई. मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

बैठक में आशुतोष रांका के साथ सीजेपी के सात अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि बातचीत का केंद्र छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे रहे. शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर दोनों पक्षों ने विचार साझा किए.

हालांकि, मुलाकात के बाद किसी तरह के राजनीतिक समझौते या चुनावी गठजोड़ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन स‍ियासी गल‍ियारों में इस मुलाकात को किसी भी तरह से सामान्‍य नहीं माना जा रहा है.

सपा सांसदों के समर्थन के लिए अखिलेश को धन्यवाद
मुलाकात की एक प्रमुख वजह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ युवाओं का आंदोलन बताया जा रहा है. सीजेपी की तरफ से आयोजित प्रदर्शन के दौरान सपा सांसदों और नेताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया था. सपा सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी के कई नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया था.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद के मुताबिक, आशुतोष रांका इसी समर्थन के लिए अखिलेश यादव का आभार जताने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, तब सपा ने सड़क से संसद तक उनकी आवाज उठाई. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी बैठक की पुष्टि की है. सपा ने फिलहाल इसे गैर-राजनीतिक मुलाकात बताया है.

युवाओं पर फोकस, 2027 की तैयारी?
हालांकि बैठक को धन्यवाद तक सीमित बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सीजेपी और सपा की आवाज कई मौकों पर एक जैसी रही है. ऐसे में दोनों के बीच मुद्दा आधारित सहयोग की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

a 3 13
National

हापुड़ थाने में 25 वर्षीय सिपाही की मौत, 6 पन्नों के नोट ने बढ़ाई जांच की गुत्थी; मानसिक तनाव का भी जिक्र

September 14, 2026
Surendra Koli
National

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत! 2025 में जेल से आया था बाहर, हरिद्वार में फंदे से लटका मिला शव

September 18, 2026
Dussehra 2026 2
National

दशहरे पर कहीं जलता है रावण, तो कहीं झुकते हैं सिर! जानिए मंदसौर, बिसरख और गढ़चिरौली की अनोखी मान्यताएं

October 19, 2026
RAHUL GANDHI 17
National

राहुल गांधी की चुनाव आयोग को चेतावनी: ‘समय आएगा, पकड़ेंगे… बचने वाले नहीं’

September 23, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?