Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

पट्टे की मांग को लेकर वार्डवासियों का प्रदर्शन: कांग्रेस विधायक मंडावी के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Woman Express
Last updated: September 1, 2026 5:29 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
gherav
SHARE

बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर के नगरपालिका क्षेत्र में घरों के राजस्व पट्टे की मांग को लेकर वार्डवासियों ने कांग्रेस पार्टी और विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

Advertisement Carousel
× Advertisement

मकानों को तोड़ने और खाली करने के नोटिस से दहशत
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वर्षों से घर बनाकर रह रहे लोगों को उनके मकानों का राजस्व पट्टा दिया जाए। वार्डवासियों का आरोप है कि नगरपालिका परिषद बीजापुर की ओर से समय-समय पर उनके मकानों को तोड़ने और घर खाली करने के नोटिस दिए जाते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि वर्षों से बने घरों को छोड़कर वे आखिर कहां जाएंगे।

विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा और नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा और नगरपालिका अध्यक्ष ने लोगों को घर और पट्टा देने का वादा किया था, लेकिन अब पट्टा देने के बजाय मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बैरिकेडिंग को पार कर विधायक और ग्रामीण नगरपालिका के मुख्य गेट तक पहुंच गए। मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर पट्टा देने और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

तहसीलदार ने बताई पट्टे की प्रक्रिया
मामले में तहसीलदार बीजापुर ने बताया कि पट्टे की मांग को लेकर ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व भूमि के आबादी क्षेत्र में जिन लोगों का कब्जा है, उन्हें नियमानुसार पट्टा दिया जाना संभव है और इसकी प्रक्रिया चल रही है। हालांकि वन विभाग की भूमि पर पट्टा दिया जाना संभव नहीं होगा। अब वार्डवासियों की इस मांग और नगरपालिका क्षेत्र में मकानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

digital rajsv
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार : सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा

August 3, 2026
मोनिका सचदेव 1 1
Chhattisgarh

17 अपराधों के बाद मोनिका सचदेव पर शिकंजा! रायपुर पुलिस ने 6 जिलों से किया जिला बदर

October 1, 2026
Raipur News 10
Chhattisgarh

खाद-बीज के कारोबार में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा! रायपुर में 3 व्यापारियों पर FIR, 3 गोदाम सील; 9 पर बैन

September 14, 2026
daangi mamala
Chhattisgarh

रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा! आरोप प्रमाणित, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव

October 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?