Advertisement Carousel

केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सितंबर से फिर मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, ऐसे करें टिकट बुक

Woman Express
2 Min Read

देहरादून। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। सितंबर में दोबारा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा के लिए सेवाएं संचालित की जानी हैं।

कहां से मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा?

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं मुख्य रूप से सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी जैसे हेलीपैड से संचालित होती हैं। इन सेवाओं के जरिए श्रद्धालु लंबी पैदल यात्रा से बचते हुए कम समय में केदारनाथ पहुंच सकते हैं।

kedar

बुकिंग के लिए पहले कराएं यात्रा रजिस्ट्रेशन

हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके बाद आधिकारिक IRCTC HeliYatra पोर्टल पर लॉगिन कर उपलब्ध तारीख और हेलीपैड का चयन किया जा सकता है। यात्री विवरण और OTP सत्यापन के बाद ऑनलाइन भुगतान करके टिकट कन्फर्म किया जाता है।

फर्जी वेबसाइट और एजेंटों से रहें सावधान

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से ठगी की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसलिए टिकट बुक करते समय केवल IRCTC के आधिकारिक HeliYatra पोर्टल का इस्तेमाल करें।

kedar1

IRCTC HeliYatra का आधिकारिक पोर्टल

नोट: हेलीकॉप्टर सेवा मौसम और प्रशासनिक परिस्थितियों पर निर्भर रहती है। इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी तारीख और सीट की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *