रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,000 की मासिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि रक्षाबंधन से पहले जारी की गई है, जिससे त्योहार के मौके पर महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में करीब ₹631.38 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 अगस्त को बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किस्त जारी की।

हर महीने मिलती है ₹1,000 की सहायता
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
किन महिलाओं को मिलता है लाभ?
योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के साथ विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी लाभ की पात्र हैं। आवेदन के लिए निर्धारित उम्र और अन्य पात्रता शर्तें लागू होती हैं।

खाते में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
यदि किसी पात्र महिला के खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले यह जांचना चाहिए कि बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं और DBT सक्रिय है या नहीं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भुगतान की स्थिति भी देखी जा सकती है।
