रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना अंतर्गत भनपुरी इलाके में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक घर के अंदर दर्जनों लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था |
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का एक नया मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है ,यह घटना खमतराई पुलिस स्टेशन के इलाके में भनपुरी इलाके में हुई, जहां एक रिहायशी घर के अंदर दर्जनों लोगों की भीड़ संदिग्ध रूप से जमा हुई थी, आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को लालच देकर और गुमराह करके उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी, इस गतिविधि का पता चलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और समूह की शिकायत पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया |

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर मचा हंगामा
भनपुरी :दरअसल,भनपुरी इलाके में सेंधवार तालाब के पास एक घर में करीब 30 लोग जमा हुए थे. स्थानीय लोगों का आरोप था कि धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में चुपके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं | घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने तुरंत पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी |
पुलिस ने 3 महिलाओं को पकड़ा
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घर के अंदर काफी समय से ऐसी संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, हंगामे की सूचना मिलने पर खमतराई थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बजरंग दल की औपचारिक शिकायत और विरोध के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस फिलहाल तीनों महिलाओं से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं |
