Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

भाई अबान को दफनाकर जेल लौटे उमर-अली, जाते-जाते ओवैसी के नाम दे गए ये संदेश

Woman Express
Last updated: August 12, 2026 11:05 am
Woman Express
Share
3 Min Read
atiq ahmed Atiq son Umar Ali
SHARE

Atiq son Umar Ali: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत पिछले दिनों हो गई थी. उसका अंतिम संस्‍कार प्रयागराज में किया गया. अंतिम संस्कार में जेल में बंद अबान के दोनों भाई भी शामिल हुए. अंतिम संस्कार के दौरान की एक मुलाकात की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे मोहम्मद उमर और अली अहमद कस्टडी पैरोल पर अबान के जनाजे में शामिल होने पहुंचे थे.अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद जेल लौटने से पहले उनकी मुलाकात AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से हुई. इसी दौरान दोनों भाइयों ने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए अपना संदेश दिया.

क्या संदेश भेजा उमर ने ओवैसी को?
शौकत अली के मुताबिक, अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उमर और अली को पुलिस सुरक्षा के बीच एक मस्जिद में नमाज के लिए ले जाया गया. वहां उमर ने उन्हें पहचान लिया. शौकत अली का कहना है कि दोनों भाइयों ने सलाम किया. इस दौरान उमर ने कहा कि कहा कि ओवैसी साहब तक उनका सलाम जरूर पहुंचा दें. जवाब में शौकत अली ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की बात कही.

शौकत अली ने अबान के जनाजे में दूसरे मुस्लिम नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि अतीक के नाम पर राजनीति करने वालों में से कई लोग उनके बेटे की अंतिम विदाई में नजर नहीं आए.

हथकड़ी में पहुंचे थे उमर और अली
उमर और अली दोनों पुलिस हिरासत में हथकड़ी लगाए हुए वहां पहुंचे थे. उमर ने अपने छोटे भाई की नमाज-ए-जनाजा खुद पढ़ाने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों भाइयों ने जनाजे को कंधा दिया. अबान को उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया गया.

AIMIM से रहा उमर का पुराना नाता
अतीक परिवार का AIMIM से पुराना राजनीतिक जुड़ाव भी रहा है. 2021 में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे उमर ने ओवैसी की पार्टी की सदस्यता ली थी. उमर ने बाद में पार्टी के लिए कई इलाकों में प्रचार और सभाओं में हिस्सा भी लिया. इसी वजह से उनकी शौकत अली से पहले से पहचान बताई जाती है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Jayant Chaudhary Mohammed Shami meeting
National

क्या 2027 में चुनाव लड़ेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी संग मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

September 21, 2026
lady
National

युवक फसा हसीना के जाल में : युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत , जान बचा कर भागा युवक…..

June 29, 2024
akhilesh ashutosh
National

अखिलेश से मिले CJP के आशुतोष रांका, डेढ़ घंटे की बैठक ने बढ़ाई सियासी हलचल

September 4, 2026
jpsc protest 2 1
National

JPSC-JSSC विवाद: दिशोम गुरु की पुण्यतिथि पर छात्रों का श्रद्धांजलि मार्च, 5 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

August 4, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?