Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhEducation

BRICS 2026 में रायपुर की बेटियों का कमाल, वर्षा जल संरक्षण प्रोजेक्ट से बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान…

Woman Express
Last updated: August 7, 2026 2:59 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
bric
SHARE
brics

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच BRICS 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पी.जी. उमाठे विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा वर्तिका पाटिल और कक्षा 8 की छात्रा उमेश्वरी साहू ने वर्षा जल संरक्षण पर आधारित अपने नवाचार प्रोजेक्ट “Building Sponge City Together” को प्रस्तुत किया। वे प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेने वाली एकमात्र प्रतिभागी थीं।

Advertisement Carousel
× Advertisement

छात्राओं का प्रोजेक्ट ‘स्पंज सिटी’ (Sponge City) की अवधारणा पर आधारित है। इसका उद्देश्य शहरों में वर्षा जल को अधिकतम मात्रा में जमीन में समाहित करना, जलभराव कम करना और भूजल स्तर बढ़ाना है। इस मॉडल में हरित अवसंरचना (Green Infrastructure), रेन वाटर हार्वेस्टिंग और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के माध्यम से वर्षा जल का पुनः उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।

प्रतियोगिता में भारत के छह राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रा उमेश्वरी साहू ने बताया कि BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करना उनके लिए सीखने का बड़ा अवसर रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस परियोजना को और विकसित कर वास्तविक शहरों में लागू किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, अनियमित बारिश और बढ़ते जल संकट के दौर में ऐसे नवाचार भविष्य के शहरों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के युवा वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cjp 1
Chhattisgarh

नीशू आजाद के पिता पर हमले का मामला गरमाया, CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; FIR और कार्रवाई की मांग

September 4, 2026
Chhattisgarh Transport SI Recruitment
Chhattisgarh

Transport SI बनना अब नहीं होगा आसान! CG में भर्ती नियम बदले, कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल Limited Exam से बाहर

September 18, 2026
visarjan
Chhattisgarh

महादेवघाट विसर्जन कुंड पर लगी रोक! खारुन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की अपील

September 26, 2026

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र,तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, सदन ने लोककला के स्वर्णिम अध्याय को किया याद

July 13, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?