किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर किशोर दा को दी सुरों की श्रद्धांजलि,विनोद राठौड़ हुए सम्मानित,‘किशोर कुमार जैसा न कोई था न होगा’…

Woman Express
2 Min Read
Bollywood Singer Vinod Rathod

खंडवा। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन पर खंडवा में किशोर नाइट का आयोजन हुआ। इसका आगाज बॉलीवुड के मशहूर गायक विनोद राठौड़ को किशोर कुमार सम्मान से नवाजकर किया गया। उन्हें 1 लाख रुपए, सम्मान पट्टिका, शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। किशोर दा के गाने गाकर विनोद राठौड़ ने उन्हें सुरमयी हैप्पी बर्थडे कहा। साथ ही कहा कि किशोर कुमार जैसा न कोई था और न कोई होगा।

Advertisement Carousel

किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन पर खंडवा में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसमें तीन दिन के अलग अलग आयोजन हो रहे हैं। किशोर नाइट का आयोजन खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच ने बॉलीवुड के मशहूर गायक विनोद राठौड़ को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया। मंच से जब विनोद राठौड़ ने अपना हिट सॉन्ग- ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाया तो लोग झूम उठे।

इस मौके पर खंडवा के प्रभारी कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौड़ा, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के रणवीर चावला, उद्योगपति राकेश बंसल सहित अन्य उपस्थित थे। इससे पहले आज सुबह किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर विनोद राठौर ने पुष्प अर्पित कर अपने चहेते कलाकार को उनके गीत गाकर याद किया था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *