Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

‘अंधभक्त नहीं, भक्त बनो’… सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से वायरल वीडियो के बाद मुश्किल में लेडी CHO

Woman Express
Last updated: July 23, 2026 11:46 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Dhar
SHARE

Dhar News: धार जिले में एक लेडी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडयो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया. लेडी सीएचओ ने जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के समर्थन में उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बैठकर वीडियो बनाया था. इस वीडियो में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करती हुई नजर आ रही थी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई और इसे सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन बताया है. इधर सीएमएचओ अनीता सिंघारे ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए लेडी सीएचओ को सेवा से बर्खास्त करने के लिए एनएचएम संचालक को पत्र लिखा है.

लेडी सीएचओ ने वीडियो पोस्ट में क्या कहा?
धार जिले के बाग ब्लॉक के काकड़वा गांव में पदस्थ सीएचओ किरण भाटिया ने जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उसमें सबसे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का फुटेज दिखाया और फिर कहा-मुझे उन अंधभक्तों पर हंसी आ रही है. जो इतना कुछ होने के बाद भी आज कह रहे हैं, कि मोदी सरकार इज द बेस्ट. मतलब इतना लाठीचार्ज होने के बाद भी मोदी सरकार तो बेस्ट सरकार है.

जाग जाओ अंधभक्तों-सीएचओ किरण भाटिया
वीडियो में लेडी सीएचओ किरण भाटिया ने आगे कहा ‘कितना हिप्नोटाइज किया है यार लोगों को, सही चीज की पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं. जाग जाओ अंधभक्तों. तुम्हें आने वाले समय में अफसोस न हो कि खुद के लिए या अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे एक गलत निर्णय ने बहुत कुछ गलत कर दिया. मैं न कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं और न भाजपा का. मैं जो बेस्ट है उसका समर्थन कर रही हूं, मैं सोनम वांगचुक के समर्थन में हूं. मैं अंधभक्तों से कहना चाहती हूं, हमारे 33 कोटि देवी-देवता हैं, उनके भक्त बन जाओ, शिवजी के भक्त बन जाओ. जीवन तर जाएगा.’

सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट, मांगी माफी
सीएचओ किरण भाटिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल हो गया. भाजपा नेताओं ने इसे सिविल सेवा की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए सीएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ, इंदौर के संयुक्त संचालक और जिलाध्यक्ष को शिकायत भेजकर सीएचओ को तत्काल हटाने की मांग की है. इधर विवाद बढ़ने के बाद किरण भाटिया ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दी है और माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा सरकार की आलोचना करना नहीं था. वहीं धार सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचओ किरण भाटिया को सेवा से पृथक करने का पत्र एनएचएम संचालक को भेज दिया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Earthquake
National

गुजरात और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

May 3, 2025
CJP
National

CJP Protest: ‘संसद मार्च’ के दौरान भारी हिंसा, कई जगहों पर तोड़फोड़ के बाद FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल

July 21, 2026
agni
National

सेना में नौकरी का आया सबसे अच्छा मौका, 13 दिन तक चलेगी अग्निवीरों की भर्ती Agniveer Recruitment Exam: 2 से 12 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी

July 17, 2024
UP Basti Honeytrap Exposed 1536x864 1
National

‘दोस्ती’ के जाल में फंसाते, Private फोटो-वीडियो बनाते और फिर शुरू होता ब्लैकमेल गेम! बस्ती में खुला बड़ा राज

September 7, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?