Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
ChhattisgarhCrime

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Woman Express
Last updated: July 22, 2026 4:04 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
image 2026 07 22T153526.127
SHARE

दुर्ग। महिला की ब्लाइंड मर्डर मामले में दुर्ग पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां उन्होंने महिला से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि दूसरे ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मामला पुलिगांव थाना क्षेत्र का है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल 16 जुलाई को 52 वर्षीय भगवनती साहू रोज की तरह अपने घर से काम करने निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की बेटी और दामाद ने कोतवाली थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कुछ घंटे बाद पुलगांव नाले के फ्लाईओव्हर के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले जानकारी के आधार पर मंगलवार को नितेश ठाकुर और हर्ष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

image 4

सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि आरोपी नितेश ठाकुर और हर्ष यादव बाइक से घूमने निकले थे। उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वे चंदखुरी लौटे और अपना मोबाइल 2,000 रुपए में बेच दिया। इसके बाद दोबारा घूमने निकले, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक खड़ी करने के बाद दोनों पैदल घूमने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक महिला से हुई।

आरोपियों ने महिला को संबंध बनाने का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी किया। इसके बाद तीनों पैदल घड़ी चौक पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर सुनसान इलाके की ओर गए। झाड़ियों के पास पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर महिला शोर मचाने लगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sai
NewsChhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेत

September 1, 2026

महादेव एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में : हाईकोर्ट ने दी फ्रीज शेयर बेचने की अनुमति, लेकिन रकम पर कंपनियों का नहीं होगा अधिकार

June 4, 2026
Untitled design 2026 04 28T215706.722 converted from jpg
Chhattisgarh

Breaking News: दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, कई गाड़ियों में पहुंची टीम

September 1, 2026

Raipur : एम्स रायपुर में अब न्यूक्लियर मेडिसिन नई तकनीक से होगा कैंसर का इलाज, बीमारियों का पता लगाने में होगी आसानी

June 6, 2025
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?