Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी अविनाश के ठिकाने से मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा बक्सा, SIT की जांच तेज

Woman Express
Last updated: July 2, 2026 10:58 am
Woman Express
Share
3 Min Read
ram
SHARE

SIT Raids Accused Avinash Hideout: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेजी से जारी है. कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ल के कौशलपुरी स्थित योग केंद्र से ‘रामराज्य कोष’ लिखा बक्सा बरामद किया है. बक्से पर एक बड़ा सा स्टीकर लगा हुआ है, जिस पर लिखा है रामराज्य कोष. इसके साथ ही भगवान राम की फोटो लगी हुई है. तस्वीर के नीचे वेबसाइट www.ramrajya.info का जिक्र भी है. इसमें पेटीएम का क्यूआर कोड भी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

अविनाश से 1121 डॉलर बरामद
अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बक्से का क्या और कैसे इस्तेमाल हुआ. वहीं, अविनाश के पास से 20.39 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही 1121 डॉलर भी मिले हैं.

वहीं, बक्से की बरामदगी के बाद वाराणसी के चितईपुर के रहने वाले भास्कर सिंह ने दावा किया है कि ये संस्था उनकी है. ये बक्सा उन्होंने ही वहां रखा था. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक भास्कर सिंह ने कहा कि इसका खाता अयोध्या के यूको बैंक में हैं. अकाउंट एक्टिव है लेकिन QR कोड पुराना है और सक्रिय नहीं है. पुलिस इस प्वाइंट से भी जांच करने के लिए जुट गई है.

15 जुलाई तक बढ़ा समय
कथित चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रही SIT का कार्यकाल 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. इससे टीम को अलग-अलग पहलुओं पर जांच करने का वक्त मिल जाएगा. अब तक जांच टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 80 लाख रुपये नकद, करीब 11 ग्राम गोल्ड, 375 ग्राम चांदी और अन्य निवेश संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

किसके पास क्या-क्या बरामद किया गया?
अदालत को दी गई जानकारी में बताया गया कि करुणेश पांडेय के पास से 18.07 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्र से 16.82 लाख रुपये, लवकुश मिश्र के ठिकाने से 14.25 लाख, रामशंकर मिश्रा से 7.32 लाख और रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही आरोपियों द्वारा ट्रस्ट की बची हुई राशि को लौटाने की बात भी कही गई है.

‘चढ़ावा चोरी साजिश है’
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को बचाया जा रहा है. चढ़ावा चोरी एक साजिश है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर किशोर दा को दी सुरों की श्रद्धांजलि,विनोद राठौड़ हुए सम्मानित,‘किशोर कुमार जैसा न कोई था न होगा’…

August 5, 2026
Dhar
National

‘अंधभक्त नहीं, भक्त बनो’… सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से वायरल वीडियो के बाद मुश्किल में लेडी CHO

July 23, 2026
webp 40
National

Bhopal: मूंग खरीदी नीति के खिलाफ डटे किसान, सरकार से बातचीत बेनतीजा, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

July 29, 2026
sonia gandhi 1
National

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

August 28, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?