Madhya Pradesh : हरदा में हिंदू महिला से लव मैरिज के बाद फारुख ने अपनाया सनातन, शुद्धि के बाद किया हवन-पूजन

महाराष्ट्र के फारुख पिंजारी ने हरदा के गोला आश्रम में शुद्धि अनुष्ठान कर सनातन धर्म अपनाया। पूजा के बाद उनका नया नाम आकाश रखा गया।

मध्य प्रदेश के हरदा में महाराष्ट्र के फारुख ने सनातन धर्म अपना लिया है। चार साल पहले हिंदू युवती से विवाह होने के बाद से ही वह विधिवत सनातन धर्म अपनाना चाहते थे। सोमवती अमावस्या पर स्नान के बीच फारुख ने हंडिया के गोला आश्रम में शुद्धि अनुष्ठान में भाग लिया। उसके बाद उन्हें नया नाम आकाश दिया गया।

उन्होंने रिद्धनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हवन किया। महाराष्ट्र के जलगांव निवासी शैलेंद्र पाटिल की बेटी तनिषा ने चार साल पहले महाराष्ट्र के ही भुसावल निवासी फारुख पिंजारी से शादी की थी। दोनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली तो उन्होंने शादी कर ली। अब उनकी 15 माह की एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *