Advertisement Carousel

CIMS में मानवता तार-तार: नवजात को लेकर फर्श पर लेटी रही प्रसूता, नर्स ने प्रसूता के साथ की बदसलूकी कहा-जाओ, पेट दर्द से कोई नहीं मरता

Woman Express
1 Min Read
victime

इस बीच महिला को स्टाफ नर्स ने यह कहते हुए लौटा दिया कि रात में बड़े डॉक्टर नहीं हैं, इलाज नहीं होगा। वैसे भी पेट दर्द और पाइल्स से कोई नहीं मरता। रात में महिला को भर्ती भी नहीं किया गया।

बिलासपुर :संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में स्टाफ का अमानवीय चेहरा सामने आया है। सोमवार की रात डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी से रेफर होकर पांच दिन के नवजात के साथ प्रसूता अपने स्वजन के साथ इलाज के लिए सिम्स पहुंची थी। उन्हें बिना इलाज के रात को ही लौटा दिया गया। 20 वर्षीय महिला को पेट दर्द था और ब्लड चढ़ाना था।

महिला को स्टाफ नर्स ने वापस लौटा दिया
साथ ही उनके पांच दिन के शिशु का एक हाथ नहीं उठ रहा था, जिसका एक्स-रे कराने के लिए महिला सिम्स पहुंची थी। इस बीच महिला को स्टाफ नर्स ने यह कहते हुए लौटा दिया कि रात में बड़े डॉक्टर नहीं हैं, इलाज नहीं होगा। वैसे भी पेट दर्द और पाइल्स से कोई नहीं मरता। रात में महिला को भर्ती भी नहीं किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *