Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsSPIRITUALITY

अधिक मास के सबसे खास 15 दिन शुरू, 3 साल के बाद मिला ये मौका, जानिए कब कौन-सा व्रत और कैसे करें पूजा…

Woman Express
Last updated: May 31, 2026 3:27 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
SHARE
adikmass

अधिक मास को लोग थोड़ा अलग नजर से देखते हैं, क्योंकि ये हर साल नहीं आता। करीब तीन साल बाद ये समय आता है, इसलिए लोग इसमें मिलने वाले पुण्य को गंवाना नहीं चाहते।

Advertisement Carousel
× Advertisement

ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा निकलते ही अब कृष्ण पक्ष के ये 15 दिन शुरू हो गए हैं। 15 जून तक अधिक मास रहने वाला है। अधिक मास में कई श्रद्धालु तो ऐसे भी दिखे जो पिछले कुछ दिनों से लगातार व्रत और पूजा में लगे हुए हैं। कोई अपने घर में ही पूजा कर रहा है, तो कोई मंदिर जाकर जल चढ़ा रहा है। कुछ जगहों पर भजन-कीर्तन भी शुरू हैं।

खान-पान में बदलाव
पंडितों की मानें या आम लोगों की बात सुनें, एक चीज सामान्य है, इन दिनों में लोग थोड़ा ज्यादा सजग हो जाते हैं। खान-पान में भी बदलाव दिखता है, कई लोग अनाज छोड़ देते हैं। तो कुछ सिर्फ फलाहार पर रहते हैं। हां, हर कोई पूरा नियम नहीं निभा पाता, लेकिन अपने हिसाब से जुड़ने की कोशिश जरूर करता है।

यही वजह है कि इन 15 दिनों को लोग हल्के में नहीं लेना चाहते, थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन कुछ न कुछ जरूर करते हैं। ऐसे में यदि इन 15 दोनों का लाभ लेना है तो कौन-कौन सी तिथि आने वाली है।


3 जून को संकष्टी चतुर्थी
इस दिन गणेश जी का व्रत रखा जाएगा। शाम को चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है । कई लोग पूरे दिन फलाहार पर रहते है।

6 जून को कालाष्टमी
भैरव बाबा की पूजा का दिन है। कुछ श्रद्धालु रात में भी मंदिर जाते है। दीप जलाते है, ऐसा कहा जाता है कि इससे डर-भय कम होता है।

10 जून को एकादशी
विष्णु जी का दिन बेहद खास है। इस दिन निर्जला एकादशी है जो बाकी 23 एकादशी में सबसे कठिन मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु के लिए पूरे दिन बिना पानी पिए निर्जल उपवास रखते हैं । साथ ही जल से भरे मटके पर आम, चीनी, पंखा, तोलिया रखकर दान करेंगे।

12 जून को शुक्र प्रदोष व्रत
शाम के समय शिव मंदिरों में भीड़ बढ़ जाती है। लोग जल, दूध चढ़ाते हैं और दीपक जलाते हैं। इस दिन महादेव की पूजा करने का समय शाम को 7 बजकर 36 मिनट से 09 बजकर 20 मिनट तक है।

13 जून को मासिक शिवरात्रि
रात में कुछ लोग जागरण भी करते हैं, ओम नम: शिवाय का जाप चलता रहता है। पूजन का शुभ मुहूर्त:मासिक शिवरात्रि पर पूजा का शुभ समय (निशिता काल) रात 12:01 एएम से 12:41 एएम (14 जून) तक रहेगा।

14 जून को अमावस्या
इस दिन लोग नदी या तालाब पर जाकर पितरों के लिए जल देते हैं। गरीबों को खाना या कपड़े देना भी देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 14 जून को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगी।

अधिक मास के इन 15 दिनों में क्या करें?
सुबह थोड़ा जल्दी उठकर स्नान कर लें, घर में ही भगवान का नाम ले लें तो भी ठीक है । अगर व्रत नहीं रख पा रहे तो कोई बात नहीं। बस मन से पूजा कर लें। जितना बन पड़े उतना दान कर दें।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG News :छत्तीसगढ़ में सात वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर, सचिव बदले; वनोपज संघ को मिला नया एमडी

July 27, 2026

Ramayana Trailer: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते टला ‘रामायण’ का ट्रेलर? जानें असल वजह; ‘स्पाइडर मैन’ से है कनेक्शन…

July 25, 2026
gas1
NewsChhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी! 6 लाख कनेक्शनों पर e-KYC की मार, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

August 29, 2026
tiranga
NewsNational

बारिश के बीच तिरंगे के साथ बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, बच्चों संग पैदल चले; दिखा देशभक्ति का अलग अंदाज

August 9, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?