Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

असम में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़िया समाज की बेटी ने रचा इतिहास, ज्योति ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

Woman Express
Last updated: May 24, 2026 11:31 am
Woman Express
Share
2 Min Read
image 49 8
SHARE

रायपुर। असम में निवासरत प्रवासी छत्तीसगढ़िया समाज की बेटी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। लखीमपुर जिला अंतर्गत नागांव-खेतगांव की बेटी ज्योति रूपमणि गोंड ने आज Indo-Tibetan Border Police की ऑल वूमेन माउंटेनियरिंग टीम, ”हिम वीरांगना “की सदस्य के रूप में विश्व की सर्वोच्च चोटी Mount Everest का सफल आरोहण कर इतिहास रच दिया।

Advertisement Carousel
× Advertisement

यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि असम में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़िया समाज के लगभग डेढ़ सौ वर्षों के संघर्ष, श्रम, साहस और निरंतर प्रगति की एक उज्ज्वल अभिव्यक्ति है। जिन पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ से असम की ओर प्रस्थान किया था, उनके वंशज आज देश और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। ज्योति रूपमणि गोंड की यह सफलता उसी गौरवशाली यात्रा की एक नई और स्वर्णिम कड़ी है।

छत्तीसगढ़ के अन्य युवाओं ने भी पूर्व में एवरेस्ट विजय का गौरव प्राप्त किया है, जिनमें राहुल गुप्ता, नयना सिंह धाकड़ तथा याशी जैन के नाम विशेष उल्लेखनीय है। अब रूपमणि गोंड का नाम भी इस प्रेरणादायी सूची में स्वर्णाक्षरों में जुड़ गया है। इस प्रेरणास्पद उपलब्धि की जानकारी असम में ही निवासरत मनोज धनवार ने दी है। उल्लेखनीय है कि उनके पिता स्व. रामेश्वर धनवार लगातार आठ बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा असम सरकार में मंत्री पद का दायित्व भी संभाल चुके थे।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

image 56 1
Chhattisgarh

CG NEWS: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में खुलेंगे महिला पिंक थाने

July 3, 2024
RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
Untitled design 2026 08 04T115159.131
Chhattisgarh

CG Scholarship Scheme: छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे सालाना 30 हजार, जानें कैसे करें आवेदन

August 4, 2026
Untitled design 2026 06 21T090022.695 11zon
Chhattisgarh

NEET Re-Exam: रायपुर रेलवे स्टेशन पर नीट परीक्षार्थियों के लिए खास इंतजाम, टीवी स्क्रीन पर दिखाए जा रहे एग्जाम सेंटर के रूट

June 21, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?