Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

मेडिकल स्टोर के पास से 8 साल का बच्चा अगवा, फिरौती के लिए आया फोन; पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

Woman Express
Last updated: October 17, 2026 3:54 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
firauti aaropi
SHARE

रायपुर/आरंग : जिले के आरंग में मेडिकल दुकान के पास से 8 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. किडनैपर्स ने परिवार को कॉल पर बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड रखी. मामले में त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. किडनैपिंग में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

घटना 16 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे के आसपास की है. आरंग में इंदिरा चौक स्थित मेडप्लस मेडिकल स्टोर के पास से किडनैपिंग हुई थी. काफी देर तक जब बच्चे का पता नहीं तो शाम चार बजे परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया.

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह मेडप्लस मेडिकल स्टोर में काम करता है और उसकी पत्नी नर्स के रूप में कार्यरत है. 16 अक्टबूर को वह अपने 8 साल के बेटे को मेडिकल दुकान पर छोड़ दिया था. सुबह 9 बजे के आसपास बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बाच बोलकर दुकान से बाहर निकल गया था. इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आया. तब परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. कुछ सुराग नहीं मिलने पर थाने में शाम करीब 4 बजे सूचना दी गई.

किडनैपर्स ने 15 लाख की मांगी फिरौती
वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी करा दी, ताकि आरोपी भाग न पाएं. जब पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी. इसी बीच प्रार्थी के मोबाइल पर अज्ञात आरोपियों का फोन आया. उन्होंने बच्चे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी. कॉल को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने तत्काल रेंज साइबर सेल से टेक्निकल सर्विलांस प्राप्त किया. पुलिस ने संभावित सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

पुलिस की चौतरफा और सख्त घेराबंदी से घबराए आरोपी खुद को घिरता देख अपहृत बालक को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

बलौदाबाजार से पकड़ाए किडनैपर्स
रेंज साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में दबिश दी. पुलिस टीम ने आरोपियों के घर के पास घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण और फिरौती मांगने की बात स्वीकार कर ली.

गिरफ्तार आरोपी
हेमंत उर्फ छोटू निषाद (पिता: बुधुराम निषाद, उम्र: 25 वर्ष, निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार), मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (पिता: भक्तु ध्रुव, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार), 1 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) शामिल है|

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस द्वारा आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें फिलहाल उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 1
Chhattisgarh

अंबिकापुर में कैट सरगुजा का मंथन, व्यापारियों की समस्याओं से लेकर संगठन विस्तार तक बनी रणनीति

September 7, 2026
court
Chhattisgarh

मुठभेड़ में शामिल होने के ठोस सबूत नहीं मिले, महिला माओवादी मांगो नुरेटी को कोर्ट से राहत

September 23, 2026
putra hanta
ChhattisgarhCrime

शराब के नशे में पिता-पुत्र भिड़े, गुस्से में उठाई टांगिया और कर दिया हमला; बेटे की मौत से गांव में सनसनी

October 5, 2026
ChhattisgarhWoman Empower 1

लाल आतंक के ठिकानों पर प्रहार: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 14वें दिन ऑपरेशन जारी, नक्सली महिला ढेर, 303 राइफल बरामद…

May 6, 2025
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?