Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsCrimeNationalWoman Empower 1

भारत राइस योजना घोटाला: ED की छापेमारी में 2.02 करोड़ कैश और 1.12 करोड़ का सोना बरामद

Woman Express
Last updated: May 26, 2025 3:57 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
Bharat Rice Yojana Scam Update
SHARE
ed

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत राइस योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान 3.14 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और सोना बरामद हुआ| आरोपियों ने योजना के तहत प्राप्त चावल को अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाया, ईडी ने कई राइस मिल मालिकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है |

Advertisement Carousel
× Advertisement

जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 23 मई को हरियाणा और पंजाब के कई आवासीय और व्यापारिक परिसरों पर बड़ी छापेमारी की, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई, जो भारत राइस योजना के तहत गरीबों को वितरित किए जाने वाले चावल में हुए धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है|

छापेमारी के दौरान ईडी ने 2.02 करोड़ रुपये, लगभग 1.12 करोड़ रुपये मूल्य का सोने के बुलेयन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए हैं,यह मामला पंजाब पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें शिव शक्ति राइस मिल के मालिक गोपाल गोयल, जय जिनेन्द्र राइस मिल, हरीश कुमार बंसल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया |

चावल वितरण में घोटाले का आरोप

जांच में खुलासा हुआ है कि इन लोगों ने सरकार से गरीबों को कम कीमत पर चावल वितरित करने के लिए भारत राइस योजना के तहत चावल प्राप्त किया था | इन्हें चावल की सफाई, पैकेजिंग और 5 या 10 किलो के पैकेट में आमजन तक पहुंचाना था |

आरोपियों ने योजना का उल्लंघन करते हुए चावल को अन्य राइस मिलर्स को बेच दिया या अन्य गैर-कानूनी माध्यमों से बाजार में उतार दिया, इससे उन्हें अवैध रूप से मोटी कमाई हुई, जिसे ईडी ने अपराध से कमाई आय करार दिया |

ईडी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और गरीबों के हक के गबन के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है,मामले में आगे की जांच जारी है |

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ईडी की रेड

दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय ने 23 मई को दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद और मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, यह कार्रवाई जयप्रकाश ग्रुप की कंपनियों, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL), जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL)—और इनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ जारी जांच के तहत की गई |

तलाशी अभियान में JAL, उससे जुड़ी कंपनियों और प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स के कार्यालयों एवं परिसरों को शामिल किया गया | इसके अलावा, जयप्रकाश ग्रुप के प्रमुख व्यापारिक सहयोगियों जैसे गौरसंस इंडिया प्रा लि गुलशन होम्ज़ प्र लि और महागुन रियल एस्टेट प्रा. लि. के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई |

ईडी की यह जांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा JAL, JIL और उनके प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स के खिलाफ दर्ज की गई FIRs पर आधारित है, इन FIRs में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं, जिसमें हजारों होमबायर्स और निवेशकों को आवासीय फ्लैट और प्लॉट आवंटित करने के नाम पर गलत तरीके से निवेश के लिए उकसाया गया |

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

jamui news 1
National

कोचिंग से लौट रहे 10वीं के छात्र-छात्रा को घेरा, जमुई वायरल वीडियो पर FIR दर्ज

September 21, 2026

Breaking News : PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग को बड़ी राहत, शिकायत कर्ता ने वापस ली FIR…

August 5, 2026
India Nuclear Power Expansion
National

भारत के परमाणु जखीरे पर बड़ा खुलासा! अमेरिकी FAS रिपोर्ट में 190 हथियारों का दावा, 30 नए वॉरहेड से बढ़ी ताकत

September 11, 2026

CG News : Jagannath Rath Yatra 2026,पुरी की तरह रायपुर में भगवान जगन्नाथ की निकलेगी रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ रस्म

July 14, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?