घर में छछूंदर ने मचा रखा है आतंक? रसोई की ये खुशबू कर सकती है दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

Woman Express
4 Min Read

घरेलू नुस्खे : क्या आप बरसात के इन दिनों में छछूंदरों के बार-बार अपने घर में घुसने से परेशान हैं? अगर हां तो आज हम आपको ऐसा गजब का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाने पर छछूंदर बिना मारे ही वे घर से रफूचक्कर हो जाएंगे, इस चीज के इस्तेमाल से आपको बदबू से भी राहत मिलेगी |

Advertisement Carousel

बरसात के दिनों में बिलों में पानी भर जाने पर अक्सर कई जीव-जंतु बाहर निकलकर लोगों के घरों में घुसने लगते हैं. ऐसा ही एक जीव छछूंदर है, जो बरसात के सीजन में बहुत परेशान करता है. उसकी गंदी स्मेल और अजीब लोग हर किसी को परेशान करता है. जब वह अजीब आवाज निकालता हुआ घरों में घुसता है तो बच्चे उससे डर जाते हैं | वह ऐसा जीव है, जो आसानी से पिंजरे में भी नहीं घुसता. ऐसे में लोग इस बात से परेशान हो जाते हैं कि उसे बिना मारे घर से कैसे दूर भगाया जाए. आइए, आज हम आपको ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाकर आप छछूंदर की समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं|

chachunder1

घर से छछूंदरों को भगाने का उपाय :
छछूंदर भगाने के लिए आप घर में ही देसी उपाय (Chuchundar Bhagane Ke Upay) कर सकते हैं, इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों या उसकी डंडियों का इस्तेमाल करें. असल में पुदीने की खास गंध छछूंदरों को बिल्कुल रास नहीं आती है, वे इसकी गंध महसूस करते ही दूर भाग खड़े होते हैं. ऐसे में आप अपने घर के अंदर, बाहर, खिड़की, रसोई और प्रमुख जगहों पर पुदीने को रख दें, ऐसा करने से छछूंदर आपके घर में घुसने की कभी सोचेंगे भी नहीं|

chachunder2

पुदीने की पत्तियों का करें इस्तेमाल :

इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए आप पुदीने की ताजा पत्तियां लें. इसके बाद उन्हें घर के हर कोने पर एक-एक पत्ता रख दें, आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर भी घर की प्रमुख जगहों पर रख सकते हैं. इन दो तरीकों के अलावा तीसरा तरीका स्प्रे बनाने का है, आप पुदीने की पत्तियों और डंडियों को उबालकर उसके गर्म पानी को स्प्रे बोतल में भर लें|

स्प्रे से दूर भागते हैं छछूंदर :
इसके बाद आप घर के तमाम एंट्री पॉइंट्स पर समय-समय पर इस स्प्रे को छिड़कते रहें. खासकर उन जगहों पर जरूर छिड़कें, जहां से चूहों और छछूंदरों के आने का अंदेशा हो. इस ट्रिक की वजह से उनके आवागमन के सारे रास्ते ब्लॉक हो जाएंगे और वे आपके घर की ओर झांकेंगे भी नहीं, इस उपाय से आपको छछूंदरों के साथ ही चूहों से भी निजात मिल जाएगी |

घर में पनपने न दें गंदगी :
इसके साथ ही आप छछूंदरों से निजात पाने के लिए कुछ ओर भी उपाय कर सकते हैं,सबसे पहले तो आप दरवाजों और खिड़कियों के आसपास जाली लगवा लें. दरवाजे के नीचे इतनी जगह न छोड़ें कि वहां से चूहे या छछूंदर अंदर घुस सकें , घर में कूड़ा इकट्ठा न होने दें. कूड़े की गंध चूहों और छछूंदरों को बहुत आकर्षित करती है, अगर गंदगी नहीं होगी तो उनका आना भी काफी हद तक रुक जाएगा |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *